मुनगा के जंगल में मुठभेड़, हताहत नहीं, गोलीबारी जारी
दंतेवाड़ाPublished: Jan 04, 2016 12:37:00 pm
कटेकल्याण थाना के मुनगा के जंगल में सोमवार को सर्चिंग कर रहे जवानों ने
घात लगाए माओवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते
हुए जवाबी कार्रवाई की है।
दंतेवाड़ा. कटेकल्याण थाना के मुनगा के जंगल में सोमवार को सर्चिंग कर रहे जवानों ने घात लगाए माओवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है।
हालांकि मुठभेड़ में अभी तक कोई हताहत होने की खबर नहीं है। जवान करीब सोमवार सुबह नौ बजे सर्चिंग करते मुनगा के जंगल में पहुंचे थे। माओवादियों को इसकी भनक लग गई। रुक-रुक कर अभी भी गोलीबारी जारी है।
सर्चिंग में डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल की संयुक्त टुकड़ी शामिल है।