scriptसमय पर स्कूल नहीं पहुंचते शिक्षक, अभिभावक हो रहे परेशान | Teachers do not reach school on time, parents are worried | Patrika News

समय पर स्कूल नहीं पहुंचते शिक्षक, अभिभावक हो रहे परेशान

locationदमोहPublished: Aug 25, 2019 01:48:00 am

Submitted by:

Sanket Shrivastava

स्कूलों में लटका रहता है ताला

Teachers do not reach school on time, parents are worried

Teachers do not reach school on time, parents are worried

मडिय़ादो. वनांचल क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही निरंतर जारी है। यहां के दर्जन भर स्कूलों में शिक्षक नियमित व समय पर स्कूल नहीं पहुंचते जिसके चलते विद्यार्थिंयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासबात यह है कि स्कूलों के विशेष निरीक्षण का कार्य कलेक्टर निर्देश पर एक विशेष अभियान के तहत सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा एक साथ एक दिवस में किया जाता है। इसके बाद भी हालात खराब हैं।
मडिय़ादो संकुल के अंतर्गत, कलकुआ, घोघरा, जुनेरी मजरा, भूलखेड़ा व कारीबरा के स्कूलों में शिक्षक देर से आते हैं और समय के पहले स्कूल बंद कर वापस हो जाते हंंै। इन स्कूलों में पदस्थ अतिथि शिक्षकों को भी जिम्मेदारों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने के कारण कोई डर नहीं है। अतिथि शिक्षक भी देर से स्कूल पहुंचते हैं और तीन बजे के पहले स्कूलो से वापस हो रहे हंै। जिसके चलते विद्यार्थियों का शिक्षक कार्य प्रभावित हो रहा है। वनांचल क्षेत्र की बेहद खराब स्थिति है। यहां बच्चे स्कूल के समय स्कूल के बाहर खेड़े मस्साब का इंतजार करते कभी भी देखे जा सकते हैं। अधिकांश स्कूलों के शिक्षक मुख्यालय से ३० से 40 किमी दूरी पर रहते हंै। जिस कारण यह स्कूल का समय रास्ता तय करने में बिता रहे हैं। नतीजतन विद्यार्थिंयों का भविष्य चौपट हो रहा है।
मामले में बीआरसी टीआर कारपेंटर का कहना है निरीक्षण के दौरान कहीं भी शिक्षक अनुपस्थित मिलते हैं उनके वेतन काटने की कार्रवाई की जाती है। यदि शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे तो इसकी जानकारी ली जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो