दमोह

जिला अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन महिला के पेट से निकाला पांच किलो वजनी ट्यूमर

चार महिला डॉक्टर के साथ सर्जन ने मिलकर किया सफल ऑपरेशन

दमोहOct 17, 2019 / 11:15 pm

lamikant tiwari

Successful operation done in district hospital, tumor weighing five k

दमोह. जिला अस्पताल में एक महिला का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला के पेट में एक गठान थी। जिसे मलद्वार व पेशाब के रस्ते पर दबाव आ रहा था। महिला को असहनीय पीड़ा हो रही थी। पीडि़त महिला शहनाज बी निवासी हटा का इलाज सर्जन डॉ. उमेश तंतुवाय ने किया जिन्होंने ऑपरेशन के लिए कहा था। बाद में उसका ऑपरेशन जिला अस्पताल में किया गया। महिला के पेट से पांच किलो का ट्यूमर निकाला गया है। इस दौरान डॉ. श्रृद्धा गंगेले, डॉ. संगीता तिमोरी, एनेस्थीसिया सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी, डॉ. अलका सोनी ने सफल ऑपरेशन किया है। यह पूरी तरह से नि:शुल्क किया गया है। पहले भी कई ऑपरेशन हुए थे, लेकिन यह जठिल ऑपरेशन था। जिसे सफलता से किया गया है। महिला पूरी तरह से अब स्वस्थ्य है।

Home / Damoh / जिला अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन महिला के पेट से निकाला पांच किलो वजनी ट्यूमर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.