scriptबोलो एप को जन-अभियान बनाएं | Speak App Create a public campaign | Patrika News

बोलो एप को जन-अभियान बनाएं

locationदमोहPublished: Jul 15, 2019 10:25:10 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar Pandey

रीडिंग लेवल विकसित करने कार्यशाला आयोजित

Speak App Create a public campaign

Speak App Create a public campaign

दमोह . देश की पीढ़ी का निर्माता मां के बाद शिक्षक होता है। शिक्षक को बाहर से नियंत्रण की आवश्यकता नहीं है, आत्म चिंतन करें, आत्म अवलोकन करें, आप सब देश का भविष्य तय करते हंै।
उक्ताशय की बात कलेक्टर तरूण राठी ने मानस भवन में आयोजित रीडिंग लेवल विकसित करने के लिए बोलो एप कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा आप सब छात्रों को अच्छे से पढ़ाएं, आपकी समस्याएं बताए, हम उनको हल करेंगे।
बोलो एप जो बच्चें पढ़ नहीं पाते हैं, उनके लिए यह इंटर एक्टिव एप है। यह एप पढऩे में गलती होने पर बताता है। उन्होंने कहा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी में इसे रखा जाए। इस एप को जन अभियान बनाया जाए। कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा आप अपने बच्चों और आम जनता तक इस एप को पहुंचाएं, यह भी कहा कि लोगों के पास एंड्राइड मोबाइल है। साथ ही आंगनबाड़ी, पंचायत और अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी यह मोबाइल उपलब्ध कराया गया है। इन सबको प्रेरित करें वे अपने मोबाइल में इस एप को डाउनलोड कर लें।
कलेक्टर ने शिक्षकों से आव्हान किया कि आप सब मेहनत कर जिले का भविष्य सुनहरा बनाएं। उन्होंने कहा भगवान ने जो आपको दायित्व दिया है। उसे पूरा करें। पिरामल संस्था के विवेक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर ने कहा जिले के नीति आयोग के प्रभारी और भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव महिला बाल विकास अजय तिर्की द्वारा गत दिनों इस एप को जिले में लांच किया गया है। आज यहां आप सबकों ट्रेनिंग दी जा रही है। आप सबका दायित्व है कि शिक्षा का स्तर में गुणात्मक सुधार लाएं। उन्होंने कहा सुधार कार्यक्रम जिले में शुरू किया गया है। गत दिनों के स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि 51 स्कूलों का निरीक्षण कराया गया था, कई स्कूल बंद भी पाये गये थे और 54 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे।
इसके पूर्व जिपं सीइओ डॉ. गिरीश मिश्रा ने कहा इस एप के माध्यम से बच्चों को लर्निंग में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा स्कूलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। स्थिति अच्छी नहीं है। शिक्षक रुचि लेकर बच्चों को पढ़ाए। उन्होंने कहा नीति आयोग के अधिकारी जिले में आ रहे हैं। वे भी गांवों में आएंगे और आपके स्कूल पहुंचेगें। स्कूल की तस्वीर अच्छी बनें, गंभीरता से इस कार्य में लग जाएं। उन्होंने कहा स्कूलों के निरीक्षण सतत होते रहेंगे और कड़ी कार्रवाई भी होगी। सभी से आव्हान किया कि बोलो एप में तत्परता से लग जाएं, निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वालें शिक्षकों को कलेक्टर और सीइओ जिला पंचायत द्वारा प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
तेंदूखेड़ा की तीन स्कूल पुरस्कृत
तेंदूखेड़ा. कलेक्टर तरुण राठी व जिपं सीइओ गिरीश मिश्रा द्वारा तेंदूखेड़ा ब्लॉक तीन स्कूलों को दक्षता उन्नयन में पुरस्कृत किया गया। जिसमें माध्यमिक शाला बहेरिया माध्यमिक शाला पौड़ी, माध्यमिक शाला मगदूपुरा शामिल हैं। इन शालाओं ने विकासखंड के अंतर्गत 90 विद्यार्थियों द्वारा दक्षता उन्नयन अंतर्गत हिंदी और अंग्रेजी विषय में आवश्यक मूलभूत दक्षताओं को प्राप्त किया है। जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालय को बाल ऑफ फेम 2018-2019 के लिए चयनित किया गया था। इस दौरान चयनित शालाओं को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। माध्यमिक शाला बहेरिया के प्रधानाध्यापक ब्रजराज परिहार ने यह प्रशास्ति पत्र प्राप्त किया। कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा बीआरसी एनएस राजपूत उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो