scriptहरियाली तीज पर महिलाओं ने किया पर्यावरण से ओतप्रोत सोलह श्रंगार | Sixteen women adorned with environment on greenery Teej | Patrika News
दमोह

हरियाली तीज पर महिलाओं ने किया पर्यावरण से ओतप्रोत सोलह श्रंगार

महिला दमयंती क्लब ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

दमोहAug 03, 2019 / 10:20 pm

lamikant tiwari

sixteen-women-adorned-with-environment-on-greenery-teej

sixteen-women-adorned-with-environment-on-greenery-teej

दमोह. जिले भर में हरियाली महोत्सव का अलग-अलग आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। हरियाली से ओतप्रोत सोलह श्रंगार में महिलाएं भी पर्यावरण में डूबी नजर आईं। जिसमें दमयंती क्लब, असाटी समाज व अग्रवाल समाज की महिलाओं ने भी हरी साडिय़ां पहनकर हरा श्रंगार किया।
इधर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प –
स्थानीय दमयंती क्लब परिसर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की करीब ६० सदस्याओं ने उत्साह के साथ हिस्सेदारी करते हुए हरियाली तीज पर पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया। समिति से जुड़ी डॉ. ऋतु दुआ ने बताया कि दमयंती क्लब पिछले 55 वर्षों से लगातार विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक गतिविधियों का लगातार आयोजन कर रहा है। जिसमें 60 सदस्याएं हैं। महिला सदस्यों की टीम में 22 से लेकर ८५ साल तक की महिलाएं शामिल हैं। जिन्होंने हरियाली तीज पर हरे रंग की वेशभूषा पहनते हुए हरियाली का संदेश देने वाला श्रंगार किया। इस दौरान उन्होंने झूलोत्सव का आनंद भी उठाया। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक साथ पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित करने का संकल्प लिया, साथ ही उन्होंने पौधरोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ समिति के प्रत्येक सदस्य को कम से कम 2 पौधों का रोपण करने का संकल्प दिलाया। समारोह के दौरान डॉ. ऋतु दुआ, सविता सोनी, नेहा शिवहरे, सोनल राय, मंजू मोगिया, सुषमा तिवारी, राशि टंडन, नीलम मुखारिया, कमला शाहजी, डीलू छाबड़ा, सुमन अग्रवाल, मनीषा मदान, सीमा टंडन, पूर्णिमा गुप्ता, साधना बिरथरे, सुनीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही। जिन्होंने हर संभव पर्यावरण के संरक्षण के लिए हरसमय सहयोग करने की बात कही।
असाटी समाज ने भी मनाई तीज-
असाटी समाज की महिलाओं ने दीनदयाल पार्क में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष मालती असाटी, समिति अध्यक्ष नंदा असाटी, कंचन असाटी, बसंती असाटी, सहित अन्य महिलाओं की मौजूदगी रही। जिन्होंने तीज स्पेशल गेम का आयोजन किया। सभी ने मिलकर सावन के गीत गाकर झूलों का आनंद उठाया। बाद में शमी का एक पौधरोपण किया।
अग्रवाल समाज ने भी मनाई तीज-
अग्रवाल समाज की ओर से भी हरियाली तीज का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल महिला महासभा अध्यक्ष मनोरमा अग्रवाल व रविशंकर अग्रवाल की मौजदगी रही। समाज की महिलाओं ने हरी साड़ी पहनकर सोलह श्रंगार किया था। जहां पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष रमा अग्रवाल, सहित सुषमा अग्रवाल, तारामणि, अनुलेखा, संगीता व अंजलि अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो