scriptभाजपा के सदस्यता अभियान में इस वर्ग ने भी दिखाई रुचि | BJP membership campaign | Patrika News

भाजपा के सदस्यता अभियान में इस वर्ग ने भी दिखाई रुचि

locationदमोहPublished: Jul 16, 2019 02:40:13 pm

Submitted by:

Samved Jain

भाजपा से जुडऩे लोग उत्साहित है : भाजयुमो जिलाध्यक्ष

bjp

भाजपा के सदस्यता अभियान में इस वर्ग ने भी दिखाई रुचि

दमोह. भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2019 संगठन पर्व के अंतर्गत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के प्रदेश व्यापी आव्हान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश मे 15 जुलाई को विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया।
क्रम मे दमोह भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिले के 13 मंडलों के साथ दमोह के बस स्टैंड पर व्यापारिक क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन और व्यापारियों को भाजपा का सदस्य बनाया। बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों के बीच जाकर मोबाइल से कॉल कराकर उनके पत्रक भरे। उन्हें पार्टी के सदस्य बनने की शुभकामनाएं दी। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल व भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों व आम नागरिकों से पार्टी का सदस्य बनने की अपील की।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा देश में अनेक राजनीतिक दल है, जो किसी परिवार विशेष अथवा व्यक्ति विशेष के आधार पर काम करते हैं। लेकिन हम राष्ट्रवाद के विचार को साथ लेकर भारत माता को परमवैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। विश्वकर्मा ने कहा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचार दिया, उस विचार पर केंद्र व प्रदेशों की भाजपा सरकारें चल रही हैं। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल ने कहा भाजपा को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाना और समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोडऩा हमारा उद्देश्य है। इस दौरान युवा नेता मोन्टी रैकवार, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी राजेन्द्र चौरसिया, अभिषेक राय, मनीष असाटी, हरि, सौरभ विश्वकर्मा, आकाश पटेल, हर्ष कुर्मी, दीपक केसरवानी, श्रीराम पटेल, गीतेश अठया, अखलेश ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में भाग लिया और व्यापारियों को सदस्यता दिलाई। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी मोन्टी रैकवार ने बताया कि 15 जुलाई को दमोह जिले के 13 मंडलों मे सदस्यता के पहले ही दिन 4500 सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो