भाजपा नेता जिलाबदर
नरसिंहगढ़ निवासी सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र बिदोल्या पहले कांग्रेस में थे और कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। बिदोल्या को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। लेकिन अब कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राजेन्द्र बिदोल्या को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि राजेंद्र बिदोल्या नरसिंहगढ़ क्षेत्र के व्यवसायी हैं और वो कांग्रेस नेता के रूप में राजनीति में काफी समय से सक्रिय हैं। बीते विधानसभा चुनाव में राजेंद्र ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काफी काम भी किया था और फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।
90 दिनों के लिए जिलाबदर
दमोह जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण करने के उद्देश्य से एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के प्रतिवेदन पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराधी राजेंद्र बिदोल्या पर जिलाबदर की कार्रवाई की है। राजेन्द्र बिदौल्या को जिलाबदर कार्रवाई के दौरान दमोह जिले की भौगोलिक सीमा तथा आसपास के जिला सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, पन्ना व छतरपुर से आगामी तीन माह अर्थात 90 दिवस की कालावधि के लिए निष्कासित (जिलाबदर) किया गया है। आदेश में साफ लिखा है कि बिदोल्या आदेश की प्राप्ति से 24 घंटे के अंदर दमोह जिले की सीमा से बाहर जाएं।