script

शादी से पहले युवक ने छिपाया यह भयानक बीमारी, आठ महीने बाद पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2018 04:15:28 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

एक महिला ने शादी के आठ महीने बाद अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

shadi

शादी से पहले पति ने छिपाई इस खतरनाक बीमारी का राज, आठ महीने बाद पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

नई दिल्ली। पंजाब से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शादी के आठ महीने बाद एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इतना ही नहीं महिला ने अपने ससुरालवालों पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति को काफी गंभीर बीमारी है, लेकिन शादी के वक्त उसे यह सच्चाई नहीं बताई गई।
HIV पॉजिटिव है महिला का पति

मामला लुधियाना का है। 22 साल की महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव है और उन लोगों ने यह बात छिपाकर उसकी शादी की। महिला ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी, 2018 को पटियाला के रहनेवाले एक प्रोफेसर से उसकी शादी हुई थी। महिला ने कहा कि शादी के बाद उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वो जब भी इसके लिए कहती पति कोई न कोई बहाना बना देता। महिला ने कहा एक दिन जब उसने इस मामले में अपने पति से बात की तो उसने कहा कि उसे अभी कोई संक्रमण है। इस बात को करीब आठ महीने बीत गए। महिला ने बताया कि एक दिन वह घर की सफाई कर रही थी तो उसे कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स मिलीं। जब उसने रिपोर्ट्स को पढ़ा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि उसे पता चल गया कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव है।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत

महिला को जैसे ही इस बात की सच्चाई पता चली तो उसने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला के परिजन लड़के वालों से इस मामले की शिकायत की। लेकिन, कुछ बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता ने महिला सेल में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करा दी। इस दौरान पीड़िता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ति करने का भी आरोप लगाया। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो