यह है पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक, शिव कॉलोनी के रहनेवाला युवक झांकियों में महिला का किरदार निभाता था। एक दिन कुछ किन्नरों की नजर उसपर पड़ गई। किन्नरों ने उसे अगवा कर लिया। वहीं, जब उसके घरवालों को इस बात की खबर लगी तो किसी तरह उसे छुड़ा लिया। लेकिन, कुछ समय बाद फिर किन्नरों ने उसे अगवा कर लिया। किन्नर उसे अपने साथ डेरे मे ले गए। युवक ने आरोप लगाया कि किन्नर उससे महिलाओं वाले काम करवाते थे। साथ ही उससे महिलाओं की तरह बर्ताव करने को कहते थे। उससे नाच-गाने का काम भी करवाते थे।
हमेशा के लिए बना दिया किन्नर युवक ने आरोप लगाया कि एक दिन किन्नरों ने मौका पाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन करवा दिया और उसे हमेशा के लिए किन्नर बना दिया। अब वो इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। युवक का कहना है कि पुलिस मेडिकल के लिए कई बार बुला चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं पता चला। वहीं, पीड़ित की मां का कहना है कि वह उसका बड़ा बेटा है और उसका नाम आकाश है। उसके बेटे को जबरन किन्नर बना दिया गया है। महिला का कहना है कि उसका एक ही बेटा और उसकी भी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। लेकिन, मदद करने वाला कोई नहीं है।