उदयभान के परिवार वालों के मुताबिक, उदयभान शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब राप्ती नदी के किनारे वह शौच के लिए गया था। नदी का एक किनारा गगहा इलाके में पड़ता है तो दूसरा झंगहा इलाके में। इसके करीब दो- तीन घंटे बाद उदयभान का छोटा भाई धीरेंद्र भी गांव के अपने दो दोस्तों के साथ नदी के तरफ गया।
उसने देखा कि नदी के किनारे एक युवक गिरा हुआ था। जिसका सिर पानी में था। लड़कों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और उसे नदी से बाहर निकाला गया। जब शकल देखा तो युवक की पहचान उदयभान के रूप में हुई। उसका एक कान कटा हुआ था। सिर में पीछे गंभीर चोट के निशान थे।
झंगहा थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि गगहा इलाके में हत्या कर युवक के शव को झंगहा इलाके में राप्ती नदी में किनारे फेंका गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
उदयभान अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो अन्य भाई धीरेंद्र और अनूप हैं। जबकि, एक बहन है। उदयभान अपने परिवार का इकलौता कमाऊ था। वह बाहर रहकर पेंट- पॉलिश करके परिवार का गुजारा करता था। उदयभान की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना पर झंगहा थाने पर पहुंचीं। उसकी मां आशा देवी और परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।