scriptराजधानी स्थित गांधी स्मारक परिसर में शव मिलने से सनसनी | Sensation after finding body in Gandhi memorial complex | Patrika News

राजधानी स्थित गांधी स्मारक परिसर में शव मिलने से सनसनी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 10:54:25 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

परिसर में पेड़ से लटका मिला शव
मृतक शरा पीने का आदी था
पुलिस मामले की जांच कर रही है

gandhi_smarak.jpg
राष्ट्रीय राजधानी में स्थित गांधी स्मारक निधि परिसर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार- युवक का नाम राजू बताया जा रहा है। मध्य जिला पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार- मृतक राजू की उम्र 35 साल थी। राजू परिसर के अंदर ही परिवार के साथ रहता था। वह शराब पीने का आदी था। राजू को दोपहर के वक्त लोगों ने पेड़ से लटके हुए देखा। उसे तत्काल दरियागंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला है कि राजू ने घटना के वक्त भी शराब पी हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच अभी जारी है। परिवार वालों ने भी पुलिस के सामने फिलहाल कोई संदेह नहीं व्यक्त किया है। राजू, गांधी स्मारक निधि में ही नौकरी करता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो