scriptपंजाब: 10 वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | Punjab: gangrape of a 10th student, Arrested accused | Patrika News

पंजाब: 10 वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Nov 15, 2018 09:57:23 pm

Submitted by:

Anil Kumar

स्कूल जा रही एक नाबालिग लड़की को दो लड़कों ने जबरन अपने कार के अंदर बैठा लिया और फिर उसका सामूहिक बलात्कार किया।

पंजाब: 10 वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब: 10 वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब के सरदूलगढ़ इलाके से बेहद ही शर्मसार करने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है। दरअसल स्कूल जा रही एक नाबालिग लड़की को दो लड़कों ने जबरन अपने कार के अंदर बैठा लिया और फिर कुछ दूर सुनसान जगह में जाकर खेत में बनी मोटर के पास दोनों ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। युवकों ने बलात्कार करने के बाद पीड़ित लड़की को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। यदि किसी को बताया तो उसके परिवार वालों को जान से मार देंगे और फिर उसे छोड़ दिया। हालांकि पीड़ित लड़की ने हिम्मत दिखाई और आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बाथरूम में सेनेटरी पैड मिलने पर छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में आरोपी शिक्षिका व स्कूल हेड़ सस्पेंड

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पीड़ित छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। कुछ दिन पहले वह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में उसका एक जानने वाला अमृतपाल सिंह व एक अन्य लड़का मिला। फिर दोनों ने मिलकर उसे जबरन अपने कार में बिठा लिया। आगे पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे पास के फतेहपुर गांव स्थित खेतों के बीच बनी मोटर के पास ले गया। वहां पर दोनों ने मिलकर बारी-बारी से उसका रेप किया। इसके बाद उसे किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की धमकी और झुनरी बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो इस बारे में उसने सारी बातें अपनी मां को बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमृतपाल और उसके दोस्त कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी फेतहपुर के ही रहने वाले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो