scriptपोंजी घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार, खुद पर लगे आरोपों को बताया साजिश | Ponzi scam: Janardhana Reddy arrested, police made fraud charges | Patrika News
क्राइम

पोंजी घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार, खुद पर लगे आरोपों को बताया साजिश

शनिवार को रेड्डी केंद्रीय अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। दो दिनों तक पूछताछ के बाद सुबह नौ बजे उन्‍हें क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को एक षडयंत्र करार दिया है।

नई दिल्लीNov 11, 2018 / 02:32 pm

Dhirendra

janardan reddy

पोंजी घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार, खुद पर लगे आरोपों को बताया साजिश

नई दिल्‍ली। कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं खनन उद्योगपति जी जर्नादन रेड्डी को क्राइम ब्रांच ने दो दिनों तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पोंजी घोटाले मामले में रेड्डी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय अपराध शाखा ने फरार चल रहे खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी को 11 नवंबर तक पेश होने का शुक्रवार को नोटिस जारी किया था। बता दें कि इस नोटिस से एक दिन पहले ही रेड्डी के बेल्लारी स्थित आवास पर छापेमारी हुई थी। नोटिस जारी होने के बाद रेड्डी शनिवार को पोंजी घोटाले के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुए। दो दिनों तक पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।
वकीलों के साथ पहुंचे थे क्राइम ब्रांच दफ्तर
पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्नी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है। शनिवार को रेड्डी अपने वकीलों के साथ कार से बेंगलूरु स्थिति केंद्रीय अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे। शनिवार रात करीब ढाई बजे तक उनसे पूछताछ की गई। रेड्डी ने रात क्राइम ब्रांच के वेटिंग रूम में ही रात गुजारी। इसके बाद रविवार सुबह नौ बजे से उनसे पूछताछ दोबारा शुरू हुई। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया।
मेरे खिलाफ पुलिस के पास सबूत नहीं
इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह सीबीआई के सामने पेश होना चाहते हैं। अपने वीडियो संदेश में रेड्डी ने कहा था कि वह भाग नहीं रहे हैं और शहर में ही हैं। उन्हें भागने की कोई जरूरत भी नहीं है। टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित संदेश में उन्होंने कहा था कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस के पास यह साबित करने के लिए एक भी सबूत नहीं है कि मैं गलत हूं। पुलिस और मेरे विरोधी मीडिया को गुमराह करने में लगे हैं।

Home / Crime / पोंजी घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार, खुद पर लगे आरोपों को बताया साजिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो