scriptबिहार की इन गलियों में चल रहा था बदनाम कारोबार, गुप्त सूचना के बाद पहुंची पुलिस तो फटी रह गई आंखें | Police burst sex racket in bihar arrest 8 girls with a man | Patrika News

बिहार की इन गलियों में चल रहा था बदनाम कारोबार, गुप्त सूचना के बाद पहुंची पुलिस तो फटी रह गई आंखें

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 01:04:29 pm

बिहार की इन गलियों में चल रहा था बदनाम कारोबार, गुप्त सूचना के बाद पहुंची पुलिस तो फटी रह गई आंखें

call girl

बिहार की इन गलियों में चल रहा था बदनाम कारोबार, गुप्त सूचना के बाद पहुंची पुलिस तो फटी रह गई आंखें

नई दिल्ली। सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे कर रही हो लेकिन हकीकत इसके उलट है। खास तौर बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। पुलिस ने देह व्यापार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। जहां एक पॉश इलाके के घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने वहां दबिश देकर दो लड़कियों समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक शातिर शख्स उस मकान को किराए पर लेकर वहां जिस्मफरोशी का व्यापार चला रहा था। ये सेक्स रैकेट जोगसर थाना क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था। जहां चंडी प्रसाद लेन में संजय सिन्हा का मकान है। कुछ माह पहले उनका वो मकान बबलू शाह नामक एक शख्स ने किराए पर लिया था। पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली कि यहां कोई आपत्तिजनक काम चल रहा है पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

योजना के तहत पुलिस ने सूचना को आधार बनाकर इस मकान पर छापा मारा। छापा मारते हुए पुलिस जवानों की आंखें खुली की खुली रह गईं। उनकी मिली सूचना पूरी तरह सच साबित हुई यहां जिस्मफिरोशी का व्यापार खुलेआम चल रहा था। पुलिस ने मौके से दो लड़कियों समेत 8 लोगों को धरदबोचा। इनमें से 4 लोग नशे में पाए गए।

पुलिस के मुताबिक मकान किराए पर लेकर बबलू शाह जिस्मफोरशी का कारोबार चला रहा था। वह बंगाल से लड़कियों की तस्करी कराता है। फिर उन्हें भागलपुर लाकर देह व्यापार में झोंक दिया जाता था। पुलिस ने छापे के दौरान मौके से शराब की बोतलों समेत बहुत सा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक बबलू एक अन्य सेक्स रैकेट के मामले में भी वॉन्टेड है।

बबलू के साथ एक महिला भी शामिल है जो इस कारोबार को चलाने में अहम भूमिका निभा रही थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गई लड़कियों और एक सोनू नाम के शख्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस को यकीन इनसे मिली जानकारी में अन्य सेक्स रैकेट से भी पर्दाफाश होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो