यह है पूरा मामला… नाबालिग ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले की बात है कि उस दिन वह अपनी मां के साथ मंदिर गई थी। मंदिर के बाहर एक लड़का मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था। मां ने बेटी से कहा कि वह लड़के के साथ चली जाए, वह उसे एक शादी समारोह में लेकर जाएगा। मां की बात मानकर लड़की युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। लेकिन, लड़का नाबालिग लड़की को कहीं और लेकर पहुंच गया। पीड़िता ने बताया कि वो जगह बड़ी सुनसान, एक जर्जर सा मकान था। उस मकान में सिर्फ चारपाई पड़ी थी और ठीक से रोशनी भी नहीं आ रही थी। नाबालिग ने बताया कि उस मकान में तीन लड़के और थे। चारों लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। वहीं, अगले दिन वह लड़का उसके घर आया और उसकी मां को एक हजार रुपए देकर चला गया।
दो आरोपी अब भी फरार वहीं, पीड़िता का कहना है कि अब वो गर्भवती हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर उसकी मां और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।