script9वीं कक्षा की छात्रा से हैवानियत, बस क्लीनर एक सप्‍ताह तक करता रहा दुष्‍कर्म | Minor girl student raped by bus cleaner in Karnataka | Patrika News
क्राइम

9वीं कक्षा की छात्रा से हैवानियत, बस क्लीनर एक सप्‍ताह तक करता रहा दुष्‍कर्म

9वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने 24 वर्षीय बस क्लीनर को गिरफ्तार किया है। जांच से पता चला कि आरोपी को 2021 में बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा से रिपोर्ट किए गए एक पॉक्सो मामले में जेल में था।

नई दिल्लीJan 12, 2024 / 02:14 pm

Shaitan Prajapat

rape_moman111.jpg

Minor Girl Rape : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली है। पुलिस ने इस मामले में 24 वर्षीय बस क्लीनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला बेंगलुरु ग्रामीण जिले के दबसपेट पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।


पीड़िता को एक सप्ताह तक किराए के घर में रखा

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 साल की लड़की एक प्राइवेट बस से स्कूल जाती थी। जब लड़की एक सप्ताह तक अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू तो पता चला कि आनंद नाम का आरोपी छात्रा को बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक किराए के मकान में ले गया था। वहां पर आरोपी ने लड़की का ब्रेनवॉश करके उसका शोषण किया।

यह भी पढ़ें

मालदीव छोड़िए बनाइए लक्षद्वीप जाने का प्लान, ट्रेन और विमान के किराए की पूरी लिस्ट यहां देखिए



यह भी पढ़ें

#BoycottMaldives: मालदीव में कभी था हिंदु राजाओं का शासन, फिर कैसे बन गया इस्लामिक देश?

पॉक्सो केस में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस की टीम ने घर पर छापा मारकर लड़की को छुड़ाया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुका है। आरोपी को साल 2021 में बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा से रिपोर्ट किए गए एक पॉक्सो मामले में जेल में बंद था। आरोपी पिछले साल जेल से रिहा हुआ है। जेल से बाहर आते ही आरोपी ने फिर एक घटना को दे दिया।

यह भी पढ़ें

Explainer: भारत पर कितना निर्भर है मालदीव, क्यों भूल गया ये एहसान?



यह भी पढ़ें

2024 में नौकरियों की बहार: पहले हफ्ते में 7 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Home / Crime / 9वीं कक्षा की छात्रा से हैवानियत, बस क्लीनर एक सप्‍ताह तक करता रहा दुष्‍कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो