scriptलोकसभा चुनाव 2019: प्रचार के दौरान रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला | Lok Sabha Elections 2019: Ranchi Mayor assaulted Asha Lakra during the campaign | Patrika News
क्राइम

लोकसभा चुनाव 2019: प्रचार के दौरान रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला

BJP चुनाव प्रचार के लिए राजमहल पहुंची रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला।
यह घटना पाकुडिया प्रखंड स्थित कुलहिंदरी पंचायत के मोहनपुर गांव की है।
यहां लाठी-डंडे और हथियारों से लैस झामुमो के कार्यकर्ताओं ने मेयर पर हमला बोल दिया।

May 15, 2019 / 09:47 am

Mohit sharma

loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019: प्रचार के दौरान रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीच झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए राजमहल पहुंची रांची की मेयर आशा लकड़ा पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि हमले में आशा बाल-बाल बच गईं। जानकारी के अनुसार यह घटना पाकुडिया प्रखंड स्थित कुलहिंदरी पंचायत के मोहनपुर गांव की है। यहां लाठी-डंडे और हथियारों से लैस झामुमो के कार्यकर्ताओं ने मेयर पर हमला बोल दिया। मेयर आशा उस समय गांव वालों के साथ बैठक कर रहीं थीं। तभी अचानक झामुमो कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन लाठी-डंडों से हल्ला बोल दिया।

दिल्ली एनसीआर में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत

 

गाड़ी को आग के हवाले करना चाहते थे हमलावर

जानकारी के अनुसार तभी मौके की नजाकत को देखते हुए मेयर ने अपने समर्थकों के साथ गांव से बाहर निकलने का प्रयास किया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों का विरोध करते हुए मेयर को बामुश्किल उनके चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मेयर आशा लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर उनकी गाड़ी को आग के हवाले करना चाहते थे। यही वजह है कि हमलावरों की मंशा भांपते हुए उन्होंने अपने ड्राइवर को तेज गति से गाड़ी चलाने को कहा, लेकिन हमलावर कई किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे।

बिहार: मतदान से पहले पहले सारण में भाजपा नेता को मारी गोली, विधायक के साथ मारपीट

पार्टी हाईकमान को जानकारी दी

आशा लकड़ा के अनुसार यह केवल संयोग ही था कि इस हमले में किसी तरह उनकी जान बच गई। मेयर ने घटना की पूरी जानकारी पार्टी हाईकमान को दे दी है। आशा लकड़ा ने बताया कि झामुमो कार्यकर्ता संताल परगना में कड़ी हार की संभावना से आपा खो बैठै हैं। यही कारण है कि बौखलाहट के चलते हिंसा पर उतारू हो गए हैं।

Home / Crime / लोकसभा चुनाव 2019: प्रचार के दौरान रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो