script

बड़ा हादसाः फुटपाथ पर सो रहे मजूदरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत, 70 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरी कार

locationनई दिल्लीPublished: Nov 21, 2018 09:42:46 am

बड़ हादसाः फुटपाथ सो रहे मजूदरों को रौंदती हुई 70 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरी कार, 5 की मौत

hisar

बड़ हादसाः फुटपाथ सो रहे मजूदरों तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत, 70 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरी कार

नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने सबको सकते में डाल दिया। दरअसल जिले में एक फ्लाईओवर की मरम्मत का काम करने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर कार चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हूई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 2 बजे फ्लाइओवर का काम खत्म कर मजदूर वहं मौजूद फुटपाथ पर ही सो गए। लेकिन उन्हें क्या पता था ये रात उनकी आखिरी या भयानक रात साबित होगी। कुछ देर बात ही एक तेज रफ्तार कार आई और मजदूरों को रौंदती हुई निकल गई। हालांकि कुचलने के बाद कार भी 70 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई।
यही नहीं इस दौरान पुल पर आ रही एक और आर्टिका कार सड़क पर फैले तेल के ड्रमों और खड़ी मशीन से टकरा गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो यह घटना रात लगभग 2 बजे की है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर बिहार के निवासी हैं।
हादसे में मारे गए लोगों के नाम चंकेश्वर, नीरज, अवधेश, चांदकिशोर व एक अन्य शामिल हैं। वहीं 6 मजदूर घायल हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहाबाद में लावारिस हालत में मिली पानीपत से चुराई गई कार, पंजाब से फरार आतंकी हो सकते हैं हरियाणा में पुल पर 2 दिन से मास्टिंग का काम चल रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो