scriptगुजरात भाजपा के पूर्व विधायक छबील पटेल पर लगा विधवा के साथ दुष्‍कर्म करने का आरोप | gujarat bjp ex mla chhabil patel sexual assault a widow | Patrika News

गुजरात भाजपा के पूर्व विधायक छबील पटेल पर लगा विधवा के साथ दुष्‍कर्म करने का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Oct 28, 2018 06:59:50 pm

Submitted by:

Mazkoor

पीड़िता का आरोप है कि भाजपा का यह विधायक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) बनाने में मदद करने की बात कह कर उन्‍हें दिल्ली ले आया।

sexual assault

गुजरात भाजपा के पूर्व विधायक छबील पटेल पर लगा विधवा के साथ दुष्‍कर्म करने का आरोप

नई दिल्ली : गुजरात के कच्छ क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधायक रह चुके छबील पटेल पर एक विधवा ने उन्‍हें झांसे में लेकर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने इसकी लिखित शिकायत रिपोर्ट द्वारका नॉर्थ थाने में लिखवाई है। विधवा का आरोप है कि पूर्व भाजपा विधायक छबील पटेल ने कहा कि वह अपनी कमाई का 20 फीसदी फीसदी गरीबों के कल्याण पर खर्च करता है। वह उन्‍हें एक समारोह में मिला था। वहां उन्‍होंने पीड़िता को एक एनजीओ खोलने में मदद करने का आश्‍वासन दिया और इस नाम पर उनसे 7 लाख रुपए भी ले लिया, जिसे अब तक वापस नहीं किया है।

ये है मामला
पीड़िता ने बताया कि भाजपा के पूर्व विधायक छबील पटेल से उनकी मुलाकात गुजरात में ही एक समारोह के दौरान हुई थी। वहां उन्‍होंने पीड़िता को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) बनाने में मदद करने की बात कही और इस नाम पर वह उसे दिल्ली के द्वारका ले आया। यहां वह एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट में ले गया। यह फरवरी 2017 की बात है। इसके बाद उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर विधवा को पिला दिया और बेहोशी की हालत में उनके साथ दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं, उस महिला की अश्‍लील तस्‍वीरें भी निकाल ली। इस नाम पर वह तब से उन्‍हें ब्लैकमेल कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो तस्‍वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कराने और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस अधिकारियों ने कहा बताया कि इस आशय की लिखित शिकायत उन्‍हें 16 अक्‍टूबर को मिली है। वह तभी से मामले कि गहनता से जांच कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। इससे ज्‍यादा कुछ कहने से द्वारका के पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वह कितना भी पूछने पर बस इतना ही कह रहे हैं कि मामले की जांच की जा हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो