script

लड़की को मारकर गाड़ दिया ज़मीन में, जब इस राज़ से उठा पर्दा तो सभी के उड़ गए होश

Published: Feb 21, 2018 10:40:57 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

प्रियंका और कुणाल की शादी कुणाल के घरवालों को पसंद नहीं थी। प्रियंका और कुणाल दोनों रांची में ही जॉब करते थे।

priyanka
नई दिल्ली। बिहार के बेगुसराय में एक बार फिर इंसानियत का कत्ल कर दिया गया। लेकिन यहां सिर्फ इंसानियत ही नहीं बल्कि रिश्तों के साथ-साथ प्यार की भी हत्या कर दी गई। बता दें कि यहां के विष्णुपुर में 20 फरवरी की सुबह 24 साल की प्रियंका नाम की लड़की की लाश ज़मीन के नीचे से बरामद की गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका की हत्या खुद उसके पति और ससुराल वालों ने की। प्रियंका ने कुणाल नाम के लड़के से रांची के एक मंदिर में इंटरकास्ट लव मैरिज की थी।
प्रियंका और कुणाल की शादी कुणाल के घरवालों को पसंद नहीं थी। प्रियंका और कुणाल दोनों रांची में ही जॉब करते थे। फेसबुक पर दोनों की बातचीत शुरु हुई थी और धीरे-धीरे एक गहरे रिश्ते में बदल गई। प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि दोनों ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर 4 अगस्त 2017 को रांची के एक मंदिर में शादी कर ली। लेकिन बाद में प्रियंका के परिजन तो मान गए। लेकिन कुणाल के परिवार वाले उसकी दूसरी शादी कराना चाहते थे।
प्रियंका के घर वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर गुनाह छिपाने के लिए उसकी बॉडी को ज़मीन में गाड़ दिया था। बता दें कि लाश का पता ई-रिक्शा से गायब हुई बैटरी को खोजने के चक्कर में हुआ। ट्रस्ट की ज़मीन में लाश देखते ही गांव में सनसनी फैल गई। जिसके बाद गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने बॉडी को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हालांकि प्रियंका के परिजनों ने तो ससुराल वालों पर आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस बिना जांच किए कुणाल के परिजनों पर आरोप तय नहीं कर सकती। लिहाज़ा पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। प्रियंका की हत्या से पहले कुणाल उसे दिल्ली भेजकर खुद बेगूसराय लौट आया था, ताकि घरवालों की मर्ज़ी से दूसरी शादी कर सके। लेकिन ये सारी कहानी प्रियंका को पता लग गई। जिसके बाद वह वापस बेगूसराय आकर कुणाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
priyanka

ट्रेंडिंग वीडियो