script

मुंबई में बड़ा हादसा, कुएं की सफाई के दौरान पांच लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2018 07:46:38 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

कुएं की सफाई के दौरान पांच लोगों की मौत।

died

मुंबई में बड़ा हादसा, कुएं की सफाई के दौरान पांच लोगों की मौत

नई दिल्ली। बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। ठाणे में एक कुएं की सफाई के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
यह है पूरा मामला..

जानकारी के मुताबिक, ठाणे इलाके में कुएं की सफाई के लिए सबसे पहले एक मजदूर इसके अंदर गया था। बाहर ना आने पर बाकी लोग उसे बचाने के लिए कुएं के भीतर उतरे थे। इसी दौरान दम घुटने से सभी की मौत हो गई। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस प्रताप दिघावकर ने बताया कि नेतीवली लोकग्राम इलाके में एक कुएं में बीते कुछ रोज से केमिकल युक्त पानी गिर रहा था। कुछ स्थानीय लोगों के साथ इसे साफ करने के लिए तीन मजदूरों को बुलाया गया था। इसी दौरान एक मजदूर कुएं में उतरा और काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसके बाद दो अन्य मजदूर भी साथी को ढूंढने के लिए इस कुएं के अंदर उतरे। इसके बाद जब काफी देर बीत जाने पर यह लोग भी बाहर नहीं आए, तो स्थानीय लोगों ने किसी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए दमकल वालों को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मजदूरों को बचाने के लिए दो जवान कुएं के भीतर गए। लेकिन, दम घुटने के कारण उनकी भी मौत हो गई।
https://twitter.com/ANI/status/1057971518708375557?ref_src=twsrc%5Etfw
पानी सैंपल को भेजा गया जांच के लिए

इसके बाद ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर कुछ कर्मचारी अंदर उतरे। इसके बाद सभी के मरने की पुष्टि हुई। बाद में उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया। वहीं, पुलिस ने कुएं में गिरने वाले नाले के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। एसीपी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या कुएं में नाले के पानी से इकट्ठा गैस से सभी मजदूरों का दम घुटने की आशंका जताई गई है, जिसके कारण कुएं के पानी को जांच के लिए भेजा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो