scriptदिल्ली: मयूर विहार में मामूली विवाद पर कार सवार ने बाइक सवार को मारी गोली, केस दर्ज | Delhi: man was shot dead near Mayur Vihar Phase1 | Patrika News

दिल्ली: मयूर विहार में मामूली विवाद पर कार सवार ने बाइक सवार को मारी गोली, केस दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2018 04:18:52 pm

Submitted by:

Shivani Singh

भाई से मिलने अस्पताल जा रहा था मृतक युवक योगेश।

goli

दिल्ली: मयूर विहार में मामूली विवाद पर कार सवार ने बाइक सवार को मारी गोदी, केस दर्ज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में रोड रेज का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक मामूली सी बात पर कार सवार ने बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि घटना रविवार देर रात की है। पुलिस केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े-जर्मन बेकरी ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की महाराष्ट्र सरकार-दोषी हिमायत बेग की याचिका

https://twitter.com/ANI/status/1071956762071166978?ref_src=twsrc%5Etfw

कैसे हुई घटना

घटना पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 की है। मृतक की पहचान योगेश (20) के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मयूर विहार फेज वन में डीडीए फ्लैट पॉकेट-4 के सामने वाली सड़क पर योगेश बाइक से पांडव नगर में एक दुकान से कुछ लेने जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक एक आई-20 कार से छू गई। बाइक लगने पर कार चालक आग बबूला हो गया। लेकिन फिर हल्की कहासुनी के बाद योगेश दुकान के अंदर चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद जब वह दुकान से बाहर निकला तो कार सवार दोनों युवकों से योगेश की फिर कहासूनी शुरू हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा की दोनों युवकों ने बाइक सवार योगेश पर गोली चला दी। गोली लगने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

भाई को देखने अस्पताल जा रहा था मृतक

बता दें योगेश पास के ही चिल्ला गांव का रहने वाला था। उसका भाई अस्पताल में भर्ती था। वह अपने भाई से मिलने लिए निकला था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्ज में ले लिया है और हत्यारों की तलाश कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो