scriptबिहार: युवती की मौत से भड़की भीड़, हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल | Bihar: Six policemen injured in mob attack on death of teenager | Patrika News

बिहार: युवती की मौत से भड़की भीड़, हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 09:53:03 am

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को जमकर उपद्रव मचाया।

news

jkghjkhk

नई दिल्ली। बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान उन्होंने थाने में लगे वाहनों को फूंक दिया तथा थाने में तोड़फोड़ की। लोगों के हमले और पथराव में मोहनियां पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। क्षेत्र में तनाव का माहौल कायम है। इस घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी की हालत पैदा हो गई। आक्रोशित लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।

दिल्ली की हवा में सुधार, बारिश गिरा सकती है राजधानी का तापमान

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को बड़ौदा गांव की एक युवती घायल अवस्था में मोहनियां रेल पटरी से पुलिस को मिली थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। शव जैसे ही गांव पहुंचा, गांव के लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीण स्थानीय एक युवक पर दुष्कर्म के बाद युवती को रेलवे पटरी पर देंकने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। ग्रामीण पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्मृति का कांग्रेस अध्यक्ष को चैलेंज, हिम्मत हो तो राष्ट्रविरोधी नारा दोहराएं राहुल

इसी बीच शुक्रवार को आक्रोशित लोग रामगढ़ थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। लोग इस दौरान थाने में पथराव किया और थाने में लगे चार से पांच वाहनों को फूंक दिया। थाने में भी आग लगाने की कोशिश की गई। थाने में जमकर तोड़फोड़ की गई। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने भी बल प्रयोग किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी की हालत पैदा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहनियां के पुलिस उपाधीक्षक रघुनाथ सिंह ने जब घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की तो उन्हें भी भीड़ का कोपभाजन बनना पड़ा। गुस्साए लोगों के पथराव में डीएसपी सहित छह पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए।

दिल्ली की हवा में सुधार, बारिश गिरा सकती है राजधानी का तापमान

इस दौरान कई थानों की पुलिस रामगढ़ थाने में बुला ली गई है। कैमूर के जिलाधिकारी डॉ़ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने संयम से काम लिया है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लोगों को चिह्न्ति कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो