script

बिहार: मां ने बच्चों को दिया जहर, फिर की आत्महत्या

locationनई दिल्लीPublished: Apr 29, 2018 04:07:51 pm

Submitted by:

Shivani Singh

बिहार के गया में एक महिला ने सबसे पहले अपने तीन बच्चो को जहर पिलाया और फिर खुद भी आत्म हत्या क ली।

maa

नई दिल्ली। बिहार से एक हैरान कर देने वाला मालला सामने आया है। राज्य के गया जिले में एक महिला ने अपने ही तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी पी लिया। बता दें कि जरह पीने के बाद महिला और तीन बच्चों में से दो की मौत हो चुकी है। एक बच्ची का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जानकारी के मुताबिक यह घटना बिहार के गया जिले के मदन बिघा गांव की है। अभी तक यह पता चल नहीं पाया है कि महिला ने ये कदम क्यों उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

एक बच्ची की बची जान

बता दें कि महिला के तीन बच्चे थे। महिला तीनों बच्चों को मारना चाहती थी। महिला ने सबसे पहले अपने तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ पीला दिया। फिर खुद भी जहर पी गई। इस दौरान महिला और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन तीन बच्चे में से एक बच्ची पर जहर का कम असर हुआ। उसकी जान बज गई, लेकि उसी हालत नाजूक बनी हुई है। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है बच्ची की सांसे कब तक चलेगी और चलेगी भी या नहीं।

आइसीयू में भर्ती

एक बच्ची जिसकी जान बच गई है। वह स्थानीय अस्पताल में आइसीयू में भार्ती है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के कारण का पता नहीं

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने अपने ही बच्चों को मारने का कदम क्यों उठाया और खुद भी आत्महत्या क्यों की। महिला का पति कौन था वह क्या करती थी इस सब की जानकारी अभी नहीं लगी है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो