script

हरियाणाः गुरुग्राम में बजरंग दल के कार्यकर्ता को गौ तस्करों ने मारी गोली, हालत गंभीर

locationनई दिल्लीPublished: Oct 10, 2019 01:04:31 pm

Haryana Assembly election 2019
गुरुग्राम में सरेआम बजरदंल कार्यकर्ता को मारी गोली
गौ तस्करों ने घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल हरियाणा की साइबर सिटी कही जाने वाले गुरुग्राम से बड़ी खबर सामे आई है।
यहां गौ तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। खास बात यह है कि जिस कार्यकर्ता को गोली मारी गई है वह हरियाणा के गौ तस्करी के खिलाफ गठित की गई गौ टास्क फोर्स का सदस्य भी है।
चंद्रयान-2 चांद पर काली घनी रात के बाद आई रोशनी, इस हाल में हैं लैंडर विक्रम, महज 168 घंटे में होगा ये कमाल

इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चुनाव सिर पर हैं और इस तरह की वारदात सुरक्षा से लेकर कई व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।
गौ तस्करों की ओर से जैसे ही कार्यकर्ता को गोली मारी गई, उसके तुरंत बाद लोगों ने पीड़ित को करीबी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल बजरंग दल के कार्यकर्ता मोनू मानेसर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन चिकित्सकों की मानें तो बचने के आसार कम हैं।
घटना गुरुग्राम के सेक्टर 10 की है। दरअसल बजरंग दल का यह कार्यकर्ता गौ तस्करों का पीछा कर रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो