scriptअभिनेता अर्जुन रामपाल बड़ी मुश्किल में फंसेः बैंक से लिया बड़ा लोन, नहीं चुकाने पर कोर्ट में केस दर्ज | Arjun rampal take one crore loan but not return court case filed | Patrika News

अभिनेता अर्जुन रामपाल बड़ी मुश्किल में फंसेः बैंक से लिया बड़ा लोन, नहीं चुकाने पर कोर्ट में केस दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Feb 14, 2019 03:29:31 pm

अभिनेता अर्जुन रामपाल बड़ी मुश्किल में फंसेः बैंक से लिया बड़ा लोन, नहीं चुकाने पर कोर्ट में केस दर्ज

arjun rampal

अभिनेता अर्जुन रामपाल बड़ी मुश्किल में फंसेः बैंक से लिया बड़ा लोन, नहीं चुकाने पर कोर्ट में केस दर्ज

नई दिल्ली। बॉलीवुड की गई मशहूर फिल्मों में एक्टिंग जरिये करोड़ों दिलों पर राज कर रहे है जाने माने अभिनेता अर्जुन रामपाल इस वक्त मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल उनके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज कर लिया गया। इसको लेकर रामपाल की मुश्किल बढ़ सकती है। अर्जुन रामपाल के मुश्किल में फंसने का कारण है उनकी ओर से लिया गया 1 करोड़ रुपए का लोन जिसे वे चुका नहीं पाए। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर अर्जुन रामपाल ने यह लोन वर्ष 2018 में वायटी एटंरटेनमेंट कंपनी (YT) से लिया था।

क्रिमिनल केस भी हो चुका दर्ज
आपको बता दें कि इससे पहले इस मामले को लेकर ही अर्जुन पर क्रिमिनल केस भी दर्ज हो चुका है। दरअसल वाय टी एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी ने अर्जुन को 12 फीसदी ब्याज के हिसाब से एक करोड़ रुपए का लोन 9 मई 2018 में दिया था। इसके साथ ही अर्जुन को ये लोन 90 दिनों में लौटाना था लेकिन वो नहीं चुका पाए।
बाउसं हो गया चेक
90 दिन की अवधि को लेकर अर्जुन रामपाल ने जो चेक दिया था वो बाउंस हो गया। इसके बाद कंपनी ने दिसंबर में उनके खिलाफ क्रिमिनल केस भी दायर करवाया था। वहीं बात अब बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंच चुकी है।
ये है अर्जुन रामपाल का पक्ष
लोन लेकर न चुका पाने के इस मामले को लेकर अभिनेता अर्जुन रामपाल का भी पक्ष सामने आया है। रामपाल के मुताबिक मैंने राशि चुका दी है और अब इसमें कुछ नहीं बचा है। लेकिन बात कोर्ट तक चली गई है तो मैं इसे वहां पर नियम के मुताबिक लड़ूंगा।
वकील ने रखा ये पक्ष
कोर्ट में केस फाइल करवाने वाले वकील ऑरुप दासगुप्ता का कहना है कि अर्जुन ने 90 दिनों के अंदर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा लौटाने का वादा किया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने एक करोड़ का एक पोस्टडेटिड चेक दिया था जिसे 23 अगस्त को जब फाइल किया गया तो वो बाउंस हो गया। जिसका बाद अक्टूबर में अर्जुन पर क्रिमिनल केस दर्ज किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो