नाव में सवार थे 30 से 40 लोग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक नाव 30 से 40 लोग सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान शर्धा महानदी घाट में नाव पलट गई। इस हादसे में कई लोगों के डूबने से मौत और गायब होने की खबर है। जिसमें कुछ लोग छत्तीसगढ़ के निवासी भी शामिल हैं। रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की जानकारी दी। बताया कि झारसुगुड़ा एसपी से चर्चा हुई है। घटनास्थल पहुंचने पर पूरी जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि सभी लोग नाव पर सवार होकर पथरसेनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। फिलहाल बवाच कार्य जारी है।