script

गुरुग्राम: नशे में धुत पिता ने बेटी के साथ की दरिंदगी, पत्नी ने कराया गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2018 01:36:14 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

MInor rape

Video: दिल्ली पर धुंध की पतली चादर बरकरार, खराब हुई आबोहवा

गुरुग्राम। हरियाणा में एक कलयुगी पिता ने पिता-पुत्री के पाक रिश्ते को ही नापाक कर दिया। हरियाणा के गुरुग्राम में एक पिता पर अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। हैवान पिता ने इस वारदात को 28-29 नवंबर की दरमियान रात को अंजाम दिया। कल उसे गरिफ्तार कर लिया गया। मामले की अभी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता नशे में था।
यह भी पढ़ें

अभी भी खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, अगले दो-तीन दिन और नहीं सुधरेंगे हालात

नशे में धुत था आरोपी
खबरों के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात को यह घिनौनी हरकत हुई। घर पर उसकी पत्नी नहीं थी। झगड़ा होने के बाद वह अपनी एक वर्षीय छोटी बेटी को अपने रिश्तेदार के यहां ले गई थी। घर पर उसकी बड़ी बेटी अकेली थी। बच्ची को अकेला देख। उसमें हैवान उतार आया और उसने बच्ची के साथ दरिंदगी कर डाली। इतना ही नहीं आरोपी पिता मासूम बच्ची को गंभीर हालत में अकेला छोड़कर भाग गया। सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी अगले दिन करीब दस बजे घर पर लौटी तो उसने देखा कि बेटी बिस्तर पर बेहोश पड़ी है। बिस्तर की चादर पर खून पड़ा हुआ था। महिला की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने मेडिकल चैकअप के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धारों में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें

दिल्ली: स्‍कूली बच्‍चों के परिवारों में वोटर्स की जानकारी जुटा रही थी केजरीवाल सरकार, चुनाव आयोग ने लगाई फटकार

https://twitter.com/ANI/status/1068707434234081280?ref_src=twsrc%5Etfw
बेटी के साथ रेप करने वाले पिता को दस साल की सजा

पानीपत में भी ऐसे ही एक मामले में पिता को सजा मिली है।इस मामले में भी पत्नी अपने पति से नाराज होकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद शराब पीकर घर में 9 वर्षीय बेटी से बाप और बुआ के बेटे ने कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में न्यायालय ने दोनों दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। मामला साल 2016 का है।

ट्रेंडिंग वीडियो