scriptसात माह की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म की कोशिश, हालत गंभीर | a man try to rape a seven-month-old girl | Patrika News

सात माह की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म की कोशिश, हालत गंभीर

Published: Nov 21, 2018 11:34:14 am

Submitted by:

Mohit Saxena

गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, आरोपित की पकड़कर गांववालों ने की धुनाई

child

सात माह की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म की कोशिश, हालत गंभीर

पटना। पटना स्थित एक गांव में सात माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। दरिंदे ने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। जिसके कारण उसकी जान पर बन आई है। परसा थाना के गांव में सात माह की दुधमुंही बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। खून से लथपथ बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में ही छिपे आरोपित की पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
जानकार ने ही दिया धोखा

पुलिस के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के परिजनों के लिखित बयान पर आगे कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार वृद्ध दादा अपनी सात माह की पोती को गोद में लेकर चबूतरे पर बैठा था। पेशाब के लिए जाने को उसने गांव के ही चोरवा राम उर्फ पिंटू (27) की गोद में बच्ची को दिया। आरोपित बच्ची को झाड़ी में ले गया और उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। बच्ची के रोने की आवाज पर दादा मासूम के पास पहुंचा और घर ले जाकर मां को सौंप दिया।
अंगो को खून से सना पाया

मां ने जब बच्ची के कपड़े हटाए तो उसके अंगों को खून से सना पाया। बच्ची के संवेदनशील अंग में टांका लगाकर खून रोकने का प्रयास किया गया है। हालत बिगड़ती देख उसे पटना रेफर कर दिया गया है। आरोपित चोरवा राम का भाई मुन्ना राम भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। 1995 में सामूहिक दुष्कर्म मामले में वह आरोपित था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो