script

युवराज सिंह ने बढ़ाया महेंद्र सिंह धोनी का कद, कहा- वर्ल्ड कप में विराट के लिए माही जरूरी

Published: Feb 09, 2019 03:20:35 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

युवी ने कहा है कि धोनी वर्ल्ड कप में विराट का मार्गदर्शन करेंगे, ये टीम के लिए बेहतर होगा।

Dhoni and Virat

Dhoni and Virat

नई दिल्ली। वनडे और टी-20 में कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के मार्गदर्शक रहे हैं। मैदान पर धोनी का अनुभव अक्सर टीम के हित में काम आता है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी कहा है कि वर्ल्ड कप में धोनी की मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम रहेगी। युवी ने कहा कि धोनी टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के लिए ‘मार्गदर्शक’ हैं और मैदान पर वो अक्सर कोहली को फैसले लेने में मदद करते हैं।

धोनी का फॉर्म रहा है चिंता का विषय

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से एमएस धोनी का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टूर पर धोनी पुराने रंग में नजर आए। धोनी के फॉर्म को लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा है कि मैच की परिस्थितियों में उनकी परख उन्हें टीम के लिए अहम बनाती है।

विराट का मार्गदर्शन करते रहते हैं धोनी

धोनी को लेकर युवराज सिंह ने आगे कहा कि माही (धोनी) का क्रिकेट ज्ञान शानदार है और विकेटकीपर के तौर पर आप खेल पर निगाह लगाए रखने के लिए बेहतरीन जगह पर होते हो और उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में शानदार तरीके से यह काम किया है। वह शानदार कप्तान रहे हैं और युवा खिलाड़ियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहते हैं।

वहीं युवराज सिंह ने एमएस धोनी को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, इस पर भी बयान दिया। युवी ने कहा कि इस बात का फैसला खुद धोनी को करना चाहिए कि वो किस नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो