script

Asian Games : इस साल पहली बार नजर आएंगी 10 नई स्पर्धाएं

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2018 02:23:56 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

जकार्ता और पालेमबाग में 18 अगस्त से दो सितम्बर तक एशियाई खेलों का आयोजन होगा। शनिवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।एशियाई खेलों में शामिल हो रही 10 नई स्पर्धाएं निम्न हैं

this year we will see 10 more events in asian games 2018

Asian Games : इस साल पहली बार नजर आएंगी 10 नई स्पर्धाएं

नई दिल्ली। डोनेशिया में शनिवार से शुरू हो रहे 18वें एशियाई खेलों में 10 स्पर्धाएं ऐसी हैं, जो पहली बार इन खेलों का हिस्सा बनी हैं। जकार्ता और पालेमबाग में 18 अगस्त से दो सितम्बर तक एशियाई खेलों का आयोजन होगा। शनिवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।एशियाई खेलों में शामिल हो रही 10 नई स्पर्धाएं निम्न हैं :
3 गुणा 3 बॉस्केटबॉल स्पर्धा : इस प्रारूप में चार खिलाड़ियों की एक टीम शामिल होती है। इसमें तीन खिलाड़ी मैदान पर होते हैं और एक खिलाड़ी रिजर्व होता है। बॉस्केटबॉल का खेल फुल कोर्ट पर होता है, जबकि इस स्पर्धा का आयोजन हॉफ कोर्ट पर होता है।
कॉन्ट्रेक्ट ब्रिज : ताश के पत्तों से खेल पहली बार एशियाई खेलों का हिस्सा बनने जा रहा है। दो खिलाड़ियों की जोड़ी इसमें हिस्सा लेकर प्रतिद्वंद्वी टीम को टक्कर देती है।

जेट स्की : इस स्पर्धा का आयोजन 23 से 26 अगस्त तक जकार्ता के एनकोल बीच पर होगा। इसमें एथलीट चार अलग वर्गो इंड्योरेंस रुनाबाउट ओपन, रुनाबाउट 1100 स्टॉक, रुनाबाउट लिमिटेड और स्की मोडिफाइड में हिस्सा लेंगे।
पैराग्लाइडिंग : इस स्पर्धा में एथलीट दो वर्गो में हिस्सा लेंगे। इंडोनेशिया के आयोजनकर्ताओं ने आयोजन स्थल में हवा के दबाव और अन्य संबंधित चीजों का बेहतर रूप से मुआयना किया है।

पेनकेक सिलाट : पारंपरिक इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट्स उन तीन स्पर्धाओं में से एक है, जिसे इंडोनेशिया ने एशियाई खेलों में शामिल करने का प्रयास किया है। ऐसे में स्थानीय एथलीटों के पास पदक जीतने का अच्छा मौका होगा।
जु-जित्सु : शतरंज की तरह खेले जाने वाले इस मार्शल आर्ट्स स्पर्धा में रणनीति और योजना की भूमिका अहम होती है। इसमें कुश्ती के भी कुछ रूप शामिल होते हैं। तीन स्तरों में इसका आयोजन होता है।
साम्बो : बिना हथियारों के आत्मरक्षा का गुण सिखाने वाली इस स्पर्धा को भी पहली बार एशियाई खेलों में जगह मिली है। यह जापान के जु-जित्सु स्पर्धा से प्रेरित है। यह अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती का एक प्रारूप है।
कुराश : उज्बेकिस्तान का पारंपरिक मार्शल आर्ट्स, यह 3,500 साल पुराना खेल है। यह जूडो और कुश्ती के संयोजन से बना है। यह खेल दोनों प्रतिद्वद्वियों के बीच मैट पर खड़े होने की अवस्था में ही खेला जाता है और दोनों खिलाड़ी मैट पर गिरने से बचने की कोशिश करते हैं।
रॉक क्लाइंबिंग : इस स्पर्धा का आयोजन 23 से 27 अगस्त तक पालेमबाग के जाकाबारिंग स्पोर्ट्स सिटी एथलेटिक परिसर में होगा। इसमें इंडोनेशिया की टीम को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। यह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित होगा।
रोलर स्पोर्ट्स : यह स्केटबोर्डिग और इन लाइन स्पीट स्केटिंग की स्पर्धा है। इसका आयोजन पालेमबाग के जाकाबारिंग स्पोर्ट्स सिटी के रोलर पार्क में होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो