scriptT20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा बनाएंगे महारिकॉर्ड, सचिन और विराट भी नहीं कर पाए आज तक | Most ICC Tournaments played for India in Limited overs ms dhoni yuvraj singh rohit sharma virat kohli sachin tendulkar | Patrika News
खेल

T20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा बनाएंगे महारिकॉर्ड, सचिन और विराट भी नहीं कर पाए आज तक

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया और रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।

नई दिल्लीApr 30, 2024 / 05:45 pm

Vivek Kumar Singh

Rohit Sharma Lead Team India for T20 World Cup 2024
भारतीय क्रिकेट टीम 5 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान का आगाज करेगी। इस मैच में रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही नया कीर्तिमान रच देंगे। रोहित शर्मा दूसरी बार भारतीय टीम की टी20 वर्ल्डकप में अगुवाई करने के लिए तैयार हैं। इसस पहले 2022 में उन्हें टीम की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन टीम सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। इस बार वर्ल्ड कप में 20 टीमें शामिल होंगी और फॉर्मेट देखकर कहा जा सकता है कि टीम इंडिया का अंतिम चार तक का सफर ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाला है।
रोहित शर्मा एंड कंपनी इस बार पिछली हार को भुलाकर खिताबी जीत के लिए मैदान पर उतरना चाहेगी। भारतीय टीम को पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ खेलना है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही नया कीर्तिमान रच देंगे। वह 14 आईसीसी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इंडिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

सचिन और विराट से भी हैं आगे

रोहित शर्मा अब तक 13 आईसीसी इवेंट (लिमिटेड ओवर) खेल चुके हैं। उनसे अधिक सिर्फ युवराज सिंह और एमएस धोनी ही खेल पाए हैं। धोनी और युवराज सिंह ने 14-14 इवेंट में हिस्सा लिया है। विराट कोहली ने अब तक 12 और सचिन तेंदुलकर ने 11 आईसीसी इवेंट में हिस्सा लिया है।

Home / Sports / T20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा बनाएंगे महारिकॉर्ड, सचिन और विराट भी नहीं कर पाए आज तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो