script

फाइनल में धोनी की तरह रनआउट हुए मार्टिन गुप्टिल, भारतीय फैंस ने कहा- ये है कर्मों का नतीजा

locationनई दिल्लीPublished: Jul 15, 2019 12:48:13 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

वर्ल्ड कप ( World Cup ) 2019 के फाइनल में इंग्लैंड ( England ) ने न्यूजीलैंड ( New Zealand ) को हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

Dhoni And Guptil

लंदन। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल का रोमांच सभी सीमाओं को पार कर गया। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मैच अभी तक के वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे रोमांचक मैच था। 2 बार टाई हुए इस मैच का रिजल्ट आईसीसी के एक नियम के तहत निकला। 242 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम 241 रन पर ऑल आउट हो गई और मैच सुपर ओवर तक पहुंचा। सुपर ओवर में भी मैच टाई हो गया और फिर नतीजा सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम के पक्ष में गया। इस दौरान एक मोमेंट भारतीय क्रिकेट फैंस को बहुत राहत दे गया। दरअसल, सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल का रनआउट होना भारतीय फैंस को बहुत पसंद आया।

विश्व चैंपियन इंग्लैंड को मिले 28 करोड़ रुपए, रोहित शर्मा ICC के ‘गोल्डन बैट’ से सम्मानित

Guptil Run Out

सुपर ओवर में गुप्टिल के रन आउट होते ही हार गई न्यूजीलैंड

इसके पीछे एक वजह है और वो ये कि मार्टिन गुप्टिल ने सेमीफाइनल मैच में जिस अंदाज में धोनी को रनआउट कर टीम इंडिया को सेमीफाइनल से बाहर किया था, ठीक उसी अंदाज में गुप्टिल इंग्लैंड के खिलाफ सुपर ओवर के दौरान रनआउट हो गए। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस गुप्टिल के रनआउट को धोनी रनआउट के साथ जोड़ते हुए ये कह रहे हैं, कि कर्मों का फल यहीं निकल गया, जो जैसा करता है वो वैसा भरता है।

World Cup Final : सुपरओवर में टाई कराने के बाद भी हारा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड बना पहली बार विश्व चैम्पियन

Dhoni Run Out

इस तस्वीर ने भारतीयों के दिल को तोड़ा था

आपको बता दें कि ये तस्वीर सेमीफाइनल की है, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। सेमीफाइनल मुकाबले में आखिरी ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी को गुप्टिल ने ही रनआउट किया था, जिसके बाद करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया था और गुप्टिल के डारेक्ट थ्रो से धोनी के रन आउट होने के साथ जीत की सारी उम्मीदें भी खत्म हो गई थी। कुछ ऐसा ही रनआउट मार्टिन गुप्टिल इंग्लैंड के खिलाफ सुपर ओवर के दौरान हो गए और न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप हार गई।

https://twitter.com/hashtag/CWC19Final?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Guptill?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Guptill?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो