scriptपाकिस्तान मैच में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके धोनी | India vs Pakistan : MS Dhoni can't make 1000 run in t20 | Patrika News

पाकिस्तान मैच में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके धोनी

Published: Mar 20, 2016 04:48:00 am

टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को ईडन गार्डन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच मेें बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए

t20-worldcup,2016,dhoni,play,number four,india pak

t20-worldcup,2016,dhoni,play,number four,india pak,kolkata

कोलकाता। टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को ईडन गार्डन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच मेें बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। दरअसल धोनी को इस मुकाबले से पहले अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों में 1000 रन पूरे करने के लिए महज 18 रनों की जरूरत थी। धोनी इस मुकाबले में महज 13 रन ही बना सके और वे एक हजारी क्लब में शामिल होने से महज 5 रन चूक गए।
 
यदि धोनी इस मैच में 1000 रन पूरे कर लेते तो वह ऐसा कारनामा करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन जाते। इससे पहले यह कारनामा करने वाले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना और युवराज सिंह हैं। धोनी ने अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों में 65 मैच खेलकर 995 रन बना लिए हैं। हैरान करने देने वाली बात यह है कि धोनी ने अभी तक टी20 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो