गांगुली ने मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में अपना कामकाज संभाला।
धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान-
सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने कहा कि देश को धोनी पर गर्व है। चैम्पियन इतनी जल्दी खत्म नहीं होते। गांगुली ने ये भी कहा कि फिलहाल उनकी धोनी से कोई बात नहीं हुई है लेकिन जल्द ही उनसे बात करेंगे।
विराट से कल मुलाकात संभव-
संभावना जताई जा रही है कि सौरव गांगुली गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मुलाकात कर सकते हैं। विराट की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया है।