script

Asia Cup 2018: पाकिस्तान पर आसान जीत के साथ-साथ मैच में बने ये पांच खास रिकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2018 12:47:24 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए लीग राउंड के अंतिम मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने। एक नजर उन रिकॉर्डों पर…

rohit sharma

Asia Cup 2018: पाकिस्तान पर आसान जीत के साथ-साथ मैच में बने ये पांच खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाईप्रोफाइल मुकाबले को भारतीय टीम ने आठ विकेट के अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने शान से सुपर फोर में अपनी जगह सुनिश्चित की। दो लगातार दिनों में दो जीत हासिल कर भारतीय टीम ने दिखा दिया कि वो एशिया कप की सबसे प्रबल दावेदार है। दुबई में बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए लीग राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे भारतीय टीम ने बेहद आसानी से मात्र दो विकेट खोते हुए 29 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ-साथ रोहित ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

1. पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत- एशिया कप में बुधवार को भारत ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 126 गेंद शेष रहते जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने साल 2006 में 105 गेंद शेष रहते हासिल की बड़ी जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बताते चले कि आज की जीत रिकॉर्डबुक में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत बन गई है।

2. रोहित की सबसे तेज फिफ्टी- रोहित शर्मा ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 36 गेदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनका वनेड क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक है। साथ ही एशिया कप में बतौर भारतीय कप्तान यह सबसे तेज अर्धशतक बन गया।

3. एशिया कप में पाक के खिलाफ रोहित का एक और रिकॉर्ड- पाकिस्तान के खिलाफ रोहित की इस फिफ्टी के साथ ही एक और रिकॉर्ड बन गया। रोहित शर्मा अब एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। रोहित ने अबतक पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में छह मुकाबले खेले है। इन छह मुकाबलों में से उन्होंने अपना चौथा अर्धशतक आज लगा दिया है।

4. बेदी, सचिन, गांगुली और धोनी की क्लब में जुड़े रोहित- बतौर कप्तान पाकिस्तान के अपना पहला मुकाबला जीतने वाले रोहित शर्मा भारत के पांचवें कप्तान बन गए। रोहित से पहले बिशन सिंह बेदी, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी ने इस उपलब्धि को हासिल किया था।

5. तोड़ दिया हाशिम अमला का रिकॉर्ड- इसके साथ-साथ रोहित शर्मा ने आज एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो अब सबसे अच्छे औसत से रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए है। पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम था। अमला ने 50.12 की औसत से रन बनाए है। जबकि रोहित 54.34 के औसत से रन बनाने के साथ अमला का रिकॉर्ड तोड़ चुके है।

ट्रेंडिंग वीडियो