scriptप्रेमी ने की आत्महत्या | Youth commit suicide | Patrika News

प्रेमी ने की आत्महत्या

locationकोयंबटूरPublished: Jul 22, 2019 02:17:15 pm

शहर Coimbatore के शुक्रवार पेट इलाके में शनिवार को युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

suicide

Suicide

कोयम्बत्तूर. शहर Coimbatore के शुक्रवार पेट इलाके में शनिवार को युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पेशे से बावर्ची योगेश( 18) के एक विवाहिता से सम्बन्ध थे। वह उसके साथ रहने लगी थी, पर पिछले दिनों पति के समझाने पर लौट गई। आहत योगेश ने फंदा लगा जान दे दी।
पुलिस के अनुसार योगेश के महिला के साथ सम्बन्ध के बारे में पता चलने पर उसके पति ने रोकक टोक लगाई। बाद में दोनों में विवाद बढऩे पर महिला अपनी एक साल की बच्ची को लेकर योगेश के घर आ गई। थोड़े दिनों बाद पति समझा बुझा कर उसे साथ ले गया। इससे योगेश को दुख हुआ और अवसाद में उसने आत्महत्या कर ली।
बाइक फिसलने से मौत
कोयम्बत्तूर. तिरुपुर में बाइक फिसलने से एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मुरुगेसन (55) अपनी बाइक पर वालवाट्टी इलाके से होकर जा रहा था। अचानक बाइक फिसली और मुरुगेसन सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोयम्बत्तूर के सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया। यहां रविवार को इलाज के दौरान मुरुगेसन का दम टूट गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो