scriptमहोत्सव के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेन आज से | special festival train from today | Patrika News

महोत्सव के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेन आज से

locationकोयंबटूरPublished: Jun 11, 2019 01:07:59 pm

सेलम रेल मंडल ने सेलम – चिन्नासेलम – सेलम के मध्य मंगलवार से विशेष अनारक्षित रेल सेवा शुरू करेगा। यह विशेष रेल में अनारक्षित यात्रा की जा सकेगी। यह सेवा 11 से 14 जून के बीच चलेगी।

train

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कटनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये 10 ट्रेनें

सेलम. सेलम रेल मंडल ने सेलम – चिन्नासेलम – सेलम के मध्य मंगलवार से विशेष अनारक्षित रेल सेवा शुरू करेगा। यह विशेष रेल में अनारक्षित यात्रा की जा सकेगी। यह सेवा 11 से 14 जून के बीच चलेगी।
रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी के अनुसार 11 से 14 जून के मध्य सेंट एंथोनी के चर्च मेलानारिपप्पनूर में वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष अनारक्षित रेल सेवा शुरू की है। रेल प्रशासन की ओर से जारी समय सारणी अनुसार यह गाड़ी सेलम से11 .20 बजे रवाना होगी। ११.28 बजे सेलम मार्के ट, ११.33 सेलम टाउन, ११.43 अयोद्दीपट्टीनम, ११.51 मिन्नामपाली,12 .04 वेलापड्डी गेट हॉल्ट, १२.13 बजे इत्तापुर रोड, १२.38 पद्दनेईकेमपालयम, १२.50 एत्तूर, 13 .04 तैलईवासल, १३.१३ बजे मैलनारियाप्पानुर व 1.३० बजे चिन्नासेलम पहुंचेगी। यहां २० मिनट विश्राम के बाद पुन: इन्हीं स्टेशनों से लौटेगी।
शाम चार बजे सेलम पहुंचेगी। प्रत्येक स्टशनों पर दोनों ओर एक मिनट का ठहराव रहेगा। केवल एत्तापुर स्टेशन पर २० मिनट का ठहराव रहेगा।
सेलम – करुर पैसेंजर 14 जून तक रद्द
सेलम रेल मंडल की गाड़ी संख्या56107 -56108 11 जून से 14 जून तक रद्द रहेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार कतिपय कारणों के चलते सेलम-करुर -सेलम पैसेंजर गाड़ी 14 जून तक निरस्त रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो