script

जब्त किया 123 किलो सोना, 17 लोग भी पकड़े

locationकोयंबटूरPublished: Oct 17, 2019 07:05:14 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Kerala News Update: केरल में सीमा शुल्क विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत त्रिशूर जिले में 23 परिसरों से लगभग 50 करोड़ रुपए के करीब 123 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है। एक…

जब्त किया 123 किलो सोना, 17 लोग भी पकड़े

जब्त किया 123 किलो सोना, 17 लोग भी पकड़े

कोयम्बत्तूर. केरल में सीमा शुल्क विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत त्रिशूर जिले में 23 परिसरों से लगभग 50 करोड़ रुपए के करीब 123 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सीमा शुल्क आयुक्त (रोकथाम) सुमीत कुमार ने एक एजेंसी को बताया कि राज्य में तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक अभियान के तहत छापे मारे गए। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सोना जब्त किया गया। तस्करों ने कथित रूप से तमिलनाडु के विभिन्न शहरों से सोना इक_ा किया था और इसकी तस्करी त्रिशूर में की गई। उन्होंने बताया कि तस्करी के गिरोह से कथित रूप से जुड़े 17 लोगों को घटनास्थल से अधिकारियों ने पकड़ा, जहां तस्करी का सोना लाया गया था। कुमार ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को जब्त कर लिया गया। हिरासत में लिए गए 17 लोगों में से 15 सोना लेकर आने वाले लोग थे और दो व्यक्ति सोना लेने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि त्रिशूर में बुधवार की सुबह से शुरू हुआ अभियान अभी भी जारी है। हमें लगभग 123 किलोग्राम सोना मिला है। हमें 23 परिसरों की तलाशी के दौरान नकद 2 करोड़ रुपए और 9000 अमेरिकी डॉलर भी मिले हैं। 17 लोगों से पूछताछ की जा रही है। बरामद हुए सोने का कुल मूल्य 50 करोड़ रुपए है।

ट्रेंडिंग वीडियो