scriptदर्दनाक: शादी के घर में हुए 10 जोरदार धमाके, शमशान में जाकर गिरा सिलेंडर, सारा सामान जलकर खाक, देखें तस्वीरें | Patrika News
चुरू

दर्दनाक: शादी के घर में हुए 10 जोरदार धमाके, शमशान में जाकर गिरा सिलेंडर, सारा सामान जलकर खाक, देखें तस्वीरें

7 Photos
2 months ago
1/7

चूरू के रतनगढ़ तहसील के गांव जान्दवा के निकट सड़क पर मौजूद गांव बिका की ढाणी में शुक्रवार को सुबह 11 बजे घासफूस के छप्पर में रखें 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके से फट पड़े।

2/7

तेज धमाकों की आवाज से पूरा गांव दहल गया। हादसे के वक्त घर में सिर्फ तीन महिलाएं थी। घर में शादी होने के चलते चार रोज पहले ही घरेलू गैस के सिलेंडर ढाणी में लाकर रख गए थे।

3/7

4 मार्च को घर में सूर्यप्रकाश शर्मा की और 6 मार्च को उसकी बहन सविता की शादी थी। घर के सब लोग शादी की खरीदारी के लिए चूरू गए हुए थे तभी पीछे से यह हादसा हो गया।

4/7

सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान और पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर गई दमकल ने आग पर काबू पाया।

5/7

सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना के समय उसकी मां रेवन्ती, भाभी पूनम व बहन सविता ही घर थे। बाकी सब लोग शादी की खरीदारी करने चूरू आए थे।

6/7

हादसे की जानकारी उसकी बहन सविता ने फोन पर दी। हालांकि परिवार के लोग गैस सिलेंडर भभकने का कारण फिलहाल नहीं बता पा रहे हैं। गनीमत ये रही कि कोई जनहानी नहीं हुई।

7/7

घासफूस के छप्पर में रखे सिलेंडर अचानक भभकने लगे। एक के एक बाद एक 11 में से 10 सिलेंडर फटे। एक सिलेंडर करीब आधा किमी दूर श्मशान में जाकर गिरा। एक सिलेंडर 300 मीटर दूर पड़ोसी के खेत में जाकर गिरा। वहीं एक सिलेंडर पड़ोस में रहने वाले किसान के झोंपड़े पर जाकर गिरा। जिससे झोंपड़ा जल गया।

loksabha entry point
newsletter

Akshita Deora

अक्षिता देवड़ा मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट वर्तमान में राजस्थान डिजिटल डेस्क पर कार्यरत हैं। कंटेट राइटर के तौर पर 2019 में फ्रीलेंसिंग से शुरू किया था और 2022 में पत्रकारिता के विश्वसनीय संस्थान राजस्थान पत्रिका से जुड़कर डिजिटल डेस्क पर खबरें प्रकाशित कर रही है। पत्रकारिता पुरस्कार-2023 में डिजिटल मीडिया में श्रेष्ठ प्रदर्शन में प्रथम वर्ग में रहने पर इन्हें पंडित झाबरमल शर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। नई-नई चीजों को सीखने की शौकीन है और सीखने-समझने का क्रम लगातार जारी है।
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.