यह है पूरा मामला
-लाडनूं के शंकर कॉलोनी निवासी राजकुमार शर्मा की कस्बे में जिम की दुकान है। हर रोज की तरह मंगलवार सुबह वह जिम चला गया।
-वहीं राजकुमार की भाभी मंदिर गई हुई थी। उसके पिता नागरमल शर्मा नहाने चले गए। इस दौरान राजकुमार की पत्नी निशा अपने बच्चे मुदित (छह माह) को कमरे में ले गई।
-काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे के गेट को खोलने के लिए आवाज लगाई। इस पर निशा ने कमरे का दरवाजा खोल दिया।
-अंदर बच्चा घायलावस्था में पड़ा हुआ था। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
-परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित महिला निशा को हिरासत में ले कर मुदित के शव को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
-जहां पर चिकित्सकों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था मुदित
लाडनूं निवासी राजकुमार की शादी करीब छह वर्ष पूर्व निशा के साथ हुई थी। कई वर्ष बीतने के बाद बच्चा नहीं होने पर निशा का चिकित्सकों से उपचार करवाया गया। कई मंदिर-देवरे भी ढोके। छह माह पूर्व ही निशा के लड़का हुआ था। राजकुमार के बड़े भाई अजय के भी दो लड़कियां ही है। लड़का नहीं है। ऐसे में परिवार में करीब 25 वर्ष बाद लड़के की किलकारी गूंजने पर परिजनों में काफी खुशी थी।
शहर में दिनभर रही चर्चा
शहर में दिनभर वारदात की लोगों में चर्चारही। हर कोई घटना को लेकर आरोपित महिला की निंदा करता हुआ नजर आया।