script

प्रदेश में जब तक मैडम सीएम भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा

locationचुरूPublished: Aug 28, 2017 11:33:00 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान में जब तक मैडम सीएम है। तब तक भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो सकता।

MLA Ghanshyam Tiwari

MLA Ghanshyam Tiwari

चूरू. सांगानेर विधायक व दीनदयाल वाहिनी के संरक्षक घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि मैंने केंद्रीय नेतृत्व को स्पष्ट कहा कि राजस्थान में जब तक मैडम सीएम है। तब तक भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो सकता। वे सोमवार को अपने लोक संग्रह अभियान के क्रम में चूरू आगमन पर संत भानीनाथ आश्रम में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो इसका श्रीगणेश राजस्थान से करना होगा। उदयपुर आगमन पर पीएम मैडम को हटाने की घोषणा करते हैंतो ये राज्य के लिए सौभाग्य की बात होगी।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में जहां जा रहे हैं वहां राज्य सरकार के प्रति लोगों की भावना जान रहे हैं। क्षेत्र के सत्तासीन व्यक्तियों की स्थिति और नई राजनीतिक शक्ति के बारे में जनता की राय ले रहे हैं। राजस्थान में जातियों को लड़ाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान हालात के मुताबिक गुर्जरों को आरक्षण मिलेगा ही नहीं। साथ-साथ 8 1 ओबीसी जातियोंं का आरक्षण भी एक बार कोर्ट से उसी प्रकार शिफ्ट हो जाएगा। जिस पर गुर्जरों को पांच प्रतिशत आरक्षण देकर भी एक प्रतिशत आरक्षण जो मिला हुआ था वो भी खत्म हो गया। ब्राहण, राजपूत, वैश्व व कायस्थ अपने पिछड़े वर्ग के आरक्षण के रूप में अपना हक मांग रहे हैं। 14 साल से मैं उसके लिए लड़ रहा हू। विधानसभा में उसका दुबारा विधेयक पारित हो चुका है। मगर सरकार इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर आर्थिक न्याय की लड़ाई का बीजारोपण किया जा चुका है।वास्तविक लोकतंत्रड्ड की स्थापना के लिए नई राजनीतिक शक्ति की आवश्यकता है। उसके लिए हम घूम रहे हैं। वार्ता में आश्रम के महंत देवनाथ, दीनदयाल वाहिनी के जिलाध्यक्ष शिवदयाल पारीक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेशकुमार शर्मा, चूरू नगर अध्यक्ष महेश मिश्रा व सुरेशकुमार चिल्ली मौजूद थे।

मैं मैडम के नेतृत्व में चुनाव नहीं लडूंगा


तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मैडम के नेतृत्व में लड़ा गया तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा और भाजपा उनके नेतृत्व में चुनाव हारेगी। पार्टी की खिलाफत को लेकर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए नोटिस के सवाल पर तिवाड़ी ने कहा कि मैंने अपना जवाब दे दिया है। अब कार्रवाई मुझ पर नहीं मैडम पर होगी।
तो ये रहेंगी प्राथमिकताएं


– हमने चुनाव लड़ा और जीते तो किसानों का सारा कर्जा सारा माफ किया जाएगा। हर वर्ष इंसेंटिव दिया जाएगा। ताकि वो कभी कर्जदार नहीं होगा।
– रोकी गई भर्तियां एक साल में पूरे करेंगे।
-सौर ऊर्जा का उत्पादन बढय़ा जाएगा। आगामी पांच वर्षों में किसानों ही नहीं बल्कि हर घर को मुफ्त बिजली देंगे।
-जातीय लड़ाई खत्म करने के लिए आरक्षण को सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय करेंगे।
काल भैरव जंयती पर नई राजनीतिक शक्ति के गठन का निर्णय


चूरू. सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने आश्रम परिसर में हुई सभा को संबोधित किया। महंत देवनाथ के सान्निध्य में हुई सभा में तिवाड़ी ने कहा कि काकोरी कांड व अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के दिन ही नौ अगस्त को लोक संग्रह अभियान शुरू किया गया है। तीन महीने तक अभियान चलेगा। उसके बाद १० नवंबर को काल भैरव जयंती पर जयपुर से पैदल जुलूस के रूप में रिंगस स्थित भैरव मंदिर पहुंचकर अभियान का समापन किया जाएगा। इसी दिन राजनीति में हावी हो रही दुष्ट शक्तियों के संहार के लिए नई राजनीतिक शक्ति के निर्माण के गठन का निर्णय किया जाएगा। ये निर्णय नए गठबंधन या नए राजनीतिक समीकरण के रूप में सामने आ सकता है। सभा को प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेशकुमार शर्मा, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष प्रदीप पारूल आत्रेय, राजगढ़ युवा वाहिनी अध्यक्ष अजय शास्त्री, मनोज सांखोलिया, चाणक्य प्रसाद शर्मा व नरेंद्र भारतीय ने भी संबोधित किया। संचालन कृष्णकुमार जानू ने किया। इससे पहले जिला परिवहन कार्यालय से विधायक तिवाड़ी को वाहन रैली के रूप में आश्रम तक लाया गया। बाजार में आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो