करीब छह वर्ष तक चित्तौडग़ढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रही चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में जाट समाज का प्रत्याशी उतारने सम्बन्धी सवाल पर कहा कि समाज जिले में हर सीट के परिणाम को प्रभावित करने में सक्षम है। ऐसे में किसी एक सीट पर तो उसके प्रत्याशी का हक बनता है। हॉलाकि उन्होंने कहा कि वे किसी नेता विशेष के लिए बात नहीं कर रही है। उन्होने किसी एक विधानसभा सीट पर समाज की सर्वाधिक दावेदारी पूछने पर कहा कि उनकी दृष्टि में बेंगू ऐसा क्षेत्र हो सकता है।
…………..
महिलाओं को भी मिलना चाहिए प्रतिनिधित्व
विधानसभा चुनाव में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी महिलाओं को मौके दिए है। उन्होंने कहा कि अब भी चुनावों में जिले में एक या दो सीट पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने स्वयं की चुनावी दावेदारी पर सीधे जवाब से बचते हुए कहा कि इस बारे में पार्टी को सोचना है। पत्रकार वार्ता में देवीलाल सालवी व उमेश चौधरी भी मौजूद थे।