scriptकहां शोभायात्राओं में लगे अमरा भगत के जयकारे | Where Amra Bhagat's Jaykare engaged in processions | Patrika News
चित्तौड़गढ़

कहां शोभायात्राओं में लगे अमरा भगत के जयकारे

चित्तौडग़ढ़/निम्बाहेड़ा. अमरा भगत जी के जन्मोत्सव पर मध्यप्रदेश के बडनगर सहित विभिन्न स्थानो से शनिवार को निम्बाहेड़ा आई वाहन रैली का पंचायत समिति के सामने भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

चित्तौड़गढ़Aug 25, 2019 / 10:50 pm

Vijay

chittorgarh

कहां शोभायात्राओं में लगे अमरा भगत के जयकारे

चित्तौडग़ढ़/निम्बाहेड़ा. अमरा भगत जी के जन्मोत्सव पर मध्यप्रदेश के बडनगर सहित विभिन्न स्थानो से शनिवार को निम्बाहेड़ा आई वाहन रैली का पंचायत समिति के सामने भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर के वाहन रैली मार्ग पर कई संस्थाओं प्रतिष्ठानों व धनगर गायरी समाज जनो ने जलपान की व्यवस्था की। नगरपालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, जिला भाजपा महामंत्री बगदीराम धाकड़, पूर्व चेयरमेन प्रहलादराय सोनी, उपप्रधान अशोक जाट सहित कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वाहन रैली सावंलियाजी होते हुए अनगढ़ बाबजी के लिए प्रस्थान कर गई।
गंगरार. धनगर गाडरी समाज द्वारा संत अमरा भगत की जयंती पर सारणेशवर महादेव में वाहन रैली को अनगढ बावजी के लिए हरी झडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर विचार गोष्ठी भी हुई। मुख्य अतिथी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बालुराम जागेटिया, अध्यक्षता धनगर गाडरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सरपंच मुरोली रतन गाडरी, विशिष्ट अतिथि राजू रेबारी, बोरदा सरपंच पप्पू गुर्जर, जिला कांग्रेस महासचिव सरपंच कांटी गजराज सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव मोनीष शर्मा आदि मौजूद थे। ब्लाक अध्यक्ष बालुराम जागेटिया व अतिथियों वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
चिकारड़ा. अमरा भगत के जन्मोत्सव पर वाहन रैली निकाली गई। युवा उपाध्यक्ष नारायण लाल गाडरी जेतपुरा ने बताया कि बान्सी धुणी से शुरू होकर रैली बांसी, बोहेड़ा, लुणदा, कानोड रेलवे स्टेशन, डूंगला, एलवामाताजी, पिराना, भाटोली बागरियान होती हुइ्र्र्र्र सांवलियाजी चौराहा पहुंची। वहां स्वागत किया गया। अमरा भगत धाम नरबदिया में रेली का समापन हुआ। भाटोली बागरियान भाटोली गुजरान पिराणा में भी समाज स्वागत किया गया।
सोनियाणा. कपासन. धनगर गाडरी समाज की दुपहिया वाहन रैली का राजमार्ग स्थित सांवलियाजी चौराहे पर प्रधान भैरूलाल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धनगर गाडरी समाज के आराध्य अमरा भगत की जयंती व जन्माष्टमी के अवसर पर अनगढ़ बावजी स्थानक पर आयोजित धर्मसभा से पूर्व गांव जाशमा स्थित प्रताप बावजी स्थानक से शनिवार को डीजे साउंड की धुन पर वाहन रैली निकाली गई। रैली के कपासन पहुंचने पर हाईवे स्थित सांवलियाजी चौराहे पर प्रधान भैरूलाल चौधरी के नेतृत्व में अमरा भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनू सोमानी, जिला सचिव शंकर प्रजापत, सरपंच बालूराम चित्तौडिय़ा, डॉ संजीव मंडल समेत कई लोग मौजूद थे। पांच बत्ती चौराहे पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्च में भाजपा कार्यकत्ताओं ने भी वाहन रैली का स्वागत किया।

Home / Chittorgarh / कहां शोभायात्राओं में लगे अमरा भगत के जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो