script

विरासत दर्शन को लगी कतार, दुर्ग हुआ गुलजार

locationचित्तौड़गढ़Published: Nov 11, 2018 11:08:59 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

‘www.patrika.com/rajasthan-news‘

chittorgarh

चित्तौड़ दुर्ग पर शनिवार को पर्यटकों की भीड़ रही। दुुर्ग पर विजयस्तम्भ परिसर में घूमते देशी-विदेशी पर्यटक।


चित्तौडग़ढ़. दीपावली अवकाश के चलते यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल चित्तौड़ दुर्ग पर पर्यटकों का आगमन बढ़ गया है। दुर्ग पर प्रतिदिन देश के विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटक पहुंच रहे है। इनमें सबसे अधिक संख्या गुजरात से आने वाले पर्यटकों की है। यातायात दबाव बढऩे से शनिवार को भी दुर्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। दीपावली अवकाश होने से गुजरात के पर्यटक अपने परिवार के सााथ नाथद्वारा, सांवलियाजी होते हुए दुर्ग पहुंच रहे है। गोवर्धन पूजा के दिन गुरुवार से ही पर्यटकों की बूम है। शनिवार को भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
दुर्ग पर सुबह नौ बजे से ही पर्यटक वाहनों के रेले आना शुरु हो गए थे यह क्रम देर शाम तक जारी। दूर्ग पर अभी प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक वाहनों के आने का अनुमान है। दुर्ग पर व्यू पॉइंट पर टिकट खरीदने के लिए सुबह ११ से शाम चार बजे तक वाहनों के जमावड़ा रहा। टिकट लेने के लिए लंबी देर तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। दुर्ग पर शनिवार को चार से पांच हजार पर्यटक आने का अनुमान लगाया जा रहा है। दीपावली पर्व के बाद पर्यटकों की आवक बढऩे से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरें खिले उठे। ऑटो रिक्शा, में भी यात्री भार बढऩे के साथ ही दुर्ग पर गाइड व फोटोग्राफर भी व्यस्त दिखाई दिए।
दुर्ग पर सर्वाधिक पर्यटक गुजरात के
दुर्ग पर इन दिनों आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या गुजरात पर्यटकों की है। जानकारी के अनुसार ७५ फीसदी पर्र्यटक गुजरात से आ रहे है। शेष पर्यटक मध्यप्रदेश, मराठी सहित विदेशी व देशी सैलानी पहुंच रहे है। पर्यटकों की आवक से सर्वाधिक भीड़ पद़मिनी महल व विजय स्तंभ को देखने को मिली। साथ ही इसके अलावा कुंभामहल, मीरामंदिर, व्यूं पॉइंट, कालिका माता मंदिर, फतहप्रकाश महल, कीर्ति स्तंभ, सुरज पोल, गोमुख कुड सहित दुर्गपर कई प्रमुख स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिली है। विजय स्तंभ पर जाने के लिए भी दिनभर पर्यटकों की भीड़ रही।

कई बार लगा जाम, वाहन फंसे, लोग हुए परेशान
दुर्गपर पर्यटकों की संख्या बढऩे के बाद शनिवार को दिन में कई बार जाम लगते रहे।दुर्ग पर जाने वाले सड़क सकड़ी होने से दिनभर जाम लगते रहे।दुर्ग के दरवाजों से भी दो वाहन एक साथ नहीं निकल पाने से भी वाहनों का जमावड़ा लगता रहा है। पर्यटकों के वाहन को नीचे से ऊपर पहुचंने के लिए डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा था। दुर्ग पर बार-बार लग रहे जाम को खुलवाने के लिए ट्राफि क पुलिसकर्मी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

ट्रेंडिंग वीडियो