script

वोटो की संख्या का बना पहाड़, प्रतिशत मतों का फिर भी नहीं टूटा रिकॉर्ड

locationचित्तौड़गढ़Published: May 26, 2019 12:55:07 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

चित्तौडग़ढ़ से फिर सांसद निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी संख्या में भले राजस्थान में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी और यहां जीत के अंतर का रिकॉर्ड बना गए हो लेकिन वे एकतरफा जीत का चित्तौैडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में 1977 में बना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। देश में आपातकाल के बाद उस समय हुए चुनाव में चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से विजेता भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी श्यामसुन्दर सोमाणी को71.49 प्रतिशत वोट मिले थे।

chittorgarh

वोटो की संख्या का बना पहाड़, प्रतिशत मतों का फिर भी नहीं टूटा रिकॉर्ड



चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ से फिर सांसद निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी संख्या में भले राजस्थान में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी और यहां जीत के अंतर का रिकॉर्ड बना गए हो लेकिन वे एकतरफा जीत का चित्तौैडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में 1977 में बना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। देश में आपातकाल के बाद उस समय हुए चुनाव में चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से विजेता भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी श्यामसुन्दर सोमाणी को71.49 प्रतिशत वोट मिले थे। अभी पांच लाख 76 हजार 247 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी को 67.38 प्रतिशत मत ही मिले। यानि सीपी ने सर्वाधिक मत पाने एवं जीत के अंतर का रिकॉर्ड तो बना दिया लेकिन मत प्रतिशत का सोमाणी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हॉलाकि यहां विशेष तथ्य ये है कि सोमााणी जिस चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए थे उसमें उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी भंवरलाल झंवर से था। चुनाव मैदान में तीसरा कोई प्रत्याशी नहीं था एवं नोटा भी चलन में नहीं आया था। इस बार भाजपा प्रत्याशी जोशी 27.88 प्रतिशत मत प्राप्त करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत सहित कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन आठ प्रत्याशियों व नोटा के मध्य कुल 4.74 प्रतिशत मत विभक्त हुए। इनमें सर्वाधिक 17 हजार 528 मतों के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
……..
संख्या में राजस्थान में मिले सर्वाधिक मत
चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी को ९ लाख ८२ हजार ९४२ मत प्राप्त हुए जो राज्य में इस बार लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को प्राप्त सर्वाधिक मत है। हॉलाकि जीत का सर्वाधिक अंतर भीलवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष बहेडिय़ा ने बनाया जो ६ लाख १२ हजार से अधिक मतों के अंतर से जीते लेकिन बहेडिय़ा को कुल ९ लाख ३८ हजार १६० मत ही मिले। अंतर कम रहने के बावजूद मत अधिक मिलने के पीछे मुख्य कारण इस बार चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में हुए रिकॉर्ड मतदान ७२.२८ प्रतिशत को भी माना जा रहा है। कुल १४ लाख ५८ हजार ७६० प्रत्याशियों ने मताधिकार का उपयोग किया था।
……….
जोशी से अधिक बढ़त आक्या के बूथ पर मिली
चित्तौडग़ढ़ से पराजित कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत का नाम संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची में नहीं था। उनका नाम नागौर जिले में था लेकिन वे मतदान करने ही नहीं गए। विजेता भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या १४५ पर मतदान किया। यहां जोशी को ५५० एवं कांग्रेस प्रत्याशी शेखावत को ९९ मत के साथ भाजपा को ४५० वोटों की बढ़त मिली। चित्तौडग़ढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने बूथ संख्या १४६ पर मतदान किया। यहां भाजपा प्रत्याशी जोशी के ७३० मतों के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी शेखावत को १२६ वोट ही मिलने से भाजपा को ६०४ मतों की बढ़त मिली।
…….
आंजना के बूथ पर कांग्रेस को बढ़त
राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की छोटीसादड़ी पंचायत समिति के केसून्दा गांव स्थित बूथ संख्या-१९४ पर मतदान किया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत को ४५० एवं भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी को १९२ मत प्राप्त हुए।
……..
चित्तौडग़ढ़ में सर्वाधिक अंतर बूथ संख्या १२३ पर
चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र के २७० बूथों में सबसे अधिक ७१३ वोटों से जीत शास्त्रीनगर स्थित मेजर नटवरसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूथ संख्या १२३ पर मिली। पार्षद सुधीर जैन ने बताया कि यहां भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी को ८०६ मत मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत को ९३ वोट ही मिले।

ट्रेंडिंग वीडियो