scriptझण्डे का विवाद संघर्ष में तब्दील, दो घायल, पुलिस बल तैनात | Flag dispute turns into conflict two injured, police force deployed | Patrika News

झण्डे का विवाद संघर्ष में तब्दील, दो घायल, पुलिस बल तैनात

locationचित्तौड़गढ़Published: Jul 20, 2019 10:10:47 pm

Submitted by:

jitender saran

जिले के गंगरार कस्बे में शनिवार को हाईमॉस्ट लाइट पर एक धार्मिक झण्डा लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष की स्थिति बन गई। एक पक्ष द्वारा जबरन झण्डा उतारने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे गुटीय संघर्ष हो गया। इस दौरान एक निजी कंपनी की बस में भी लोगों ने तोडफ़ोड़ कर दी व उससे उतरा एक युवक मारपीट में घायल हो गया। एक अन्य युवक चाकूबाजी में घायल हुआ। दोनों ही घायल युवकों को गंगरार से चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया गया।

chittorgarh

झण्डे का विवाद संघर्ष में तब्दील, दो घायल, पुलिस बल तैनात

-गंगरार कस्बे में गरमाया माहौल
चित्तौडग़ढ़
जिले के गंगरार कस्बे में शनिवार को हाईमॉस्ट लाइट पर एक धार्मिक झण्डा लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष की स्थिति बन गई। एक पक्ष द्वारा जबरन झण्डा उतारने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे गुटीय संघर्ष हो गया। इस दौरान एक निजी कंपनी की बस में भी लोगों ने तोडफ़ोड़ कर दी व उससे उतरा एक युवक मारपीट में घायल हो गया। एक अन्य युवक चाकूबाजी में घायल हुआ। दोनों ही घायल युवकों को गंगरार से चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार सहित आसपास के पुलिस थानों का जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने चाकू मारने वाले की गिरफ्तारी मांग कर रहे लोगों को समझाईश कर शांत किया। बाद में मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़ भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए चित्तौडग़ढ़ से अतिरिक्त पुलिस बल भी गंगरार भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गंगरार कस्बे में सुबह से झण्डा लगाने की बात पर विवाद की स्थिति बन गई। एक समुदाय के कुछ लोग इस पर आपत्ति करते रहे लेकिन दूसरा पक्ष झण्डा नहीं उतारने पर अड़ा रहा। इस बीच दोपहर में कुछ युवकों ने उसे जबरन उतारने का प्रयास किया तो संघर्ष की नौबत आ गई। एक युुवक किशन (१७) पुत्र रतनलाल तेली चाकूबाजी में घायल हो गया। इस दौरान वहां पहुंची हमीरगढ़ से एक कपड़ा कंपनी की बस में भी कुछ लोगों ने तोडफ़ोड़ की। बस में सवार एक युवक अनवर आलम (३५) पुत्र इशाक मोहम्मद शाह मारपीट में घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय भिजवाया। मौके पर गंगरार थाना प्रभारी कैलाश सोनी के साथ चंदेरिया थाना प्रभारी अनिल जोशी आदि भी मय जाप्ता पहुंचे। इधर सदर थाना प्रभारी नवनीत बिहारी व्यास व सशस्त्र जवान सांवलियाजी अस्पताल पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो