script

झण्डा लगाने की बात पर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, बस में हुई तोड़फोड़, दो युवक घायल

locationचित्तौड़गढ़Published: Jul 21, 2019 01:16:17 am

Submitted by:

abdul bari

( Fight in two sides ) एक पक्ष द्वारा जबरन झण्डा उतारने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे गुटीय संघर्ष हो गया। इस दौरान एक निजी कंपनी की बस में भी लोगों ने तोडफ़ोड़ कर दी व उससे उतरा एक युवक मारपीट में घायल हो गया। एक अन्य युवक चाकूबाजी में घायल हुआ।

Fight in two sides

झण्डा लगाने की बात पर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, बस में हुई तोड़फोड़, दो युवक घायल

चित्तौडग़ढ़.
जिले के गंगरार कस्बे में शनिवार को हाईमॉस्ट लाइट के उपर एक धार्मिक झण्डा ( religious flag )
लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष ( Fight in two sides ) की स्थिति बन गई। एक पक्ष द्वारा जबरन झण्डा उतारने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे गुटीय संघर्ष हो गया। इस दौरान एक निजी कंपनी की बस में भी लोगों ने तोडफ़ोड़ कर दी व उससे उतरा एक युवक मारपीट में घायल हो गया। एक अन्य युवक चाकूबाजी में घायल हुआ।

अतिरिक्त पुलिस बल गंगरार भेजा गया

दोनों ही घायल युवकों को गंगरार से चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय ( Chittorgarh news ) में लाकर भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार सहित आसपास के पुलिस थानों का जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने चाकू मारने वाले की गिरफ्तारी मांग कर रहे लोगों को समझाईश कर शांत किया। बाद में मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़ भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए चित्तौडग़ढ़ से अतिरिक्त पुलिस बल भी गंगरार भेजा गया।
झण्डा उतारने का प्रयास किया तो आई संघर्ष की नौबत

जानकारी के अनुसार गंगरार कस्बे में सुबह से झण्डा लगाने की बात पर विवाद की स्थिति बन गई। एक समुदाय के कुछ लोग इस पर आपत्ति करते रहे लेकिन दूसरा पक्ष झण्डा नहीं उतारने पर अड़ा रहा। इस बीच दोपहर में कुछ युवकों ने उसे जबरन उतारने का प्रयास किया तो संघर्ष की नौबत आ गई। एक युुवक किशन पिता रतनलाल तेली चाकूबाजी में घायल हो गया। इस दौरान वहां पहुंची हमीरगढ़ से एक कपड़ा कंपनी की बस में भी कुछ लोगों ने तोडफ़ोड़ की। बस में सवार एक युवक अनवर मारपीट में घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय भिजवाया।

ट्रेंडिंग वीडियो