scriptहर कोई बोला-फेक न्यूज से रहना होगा सावधान | every one says alert be fake news | Patrika News

हर कोई बोला-फेक न्यूज से रहना होगा सावधान

locationचित्तौड़गढ़Published: Nov 13, 2018 11:39:11 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी घोषित होने व नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ राजनीतिक सरगर्मिया बढ़ गई है। राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत चित्तौैडग़ढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

chittorgarh

हर कोई बोला-फेक न्यूज से रहना होगा सावधान



चित्तौडग़ढ़. विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी घोषित होने व नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ राजनीतिक सरगर्मिया बढ़ गई है। राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत चित्तौैडग़ढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चेंजमेकर के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भागीदारी की। इनमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व शिक्षावि द्, युवा मतदाता भी शामिल थे। राजनीति में स्वच्छता और योग्य प्रत्याशी चयन के लिए ७ दिसंबर को स्वयं मतदान करने व अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली गई। बैठक में चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में क्या मुद्दें हो इस पर भी चर्चा की गई। इसमें शहर के विकास के लिए जनएजेंडा पर भी चचा्र्र हुई। प्रतिभागियों ने फेक न्यूज से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत रहने का संकल्प लेते हुए ऐसे वीडियो व समाचार वायरल करने से भी बचने की बात कही। बैठक में पीपीटी के माध्यम से भी फेक न्यूज के खतरे एवं इससे किस तरह बचा जा सकता है इस बारे में विस्तार से समझाया गया। लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग समाज के हित में होना चाहिए। बैठक में जनएजेंडा के तहत चर्चा में प्रतिभागियों ने कहा कि शहर के विकास के लिए दलगत राजनीति से परे हटकर सोचा जाना चाहिए। शहर में पर्यटन विकास के लिए सुविधाओं के विस्तार के साथ सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई गई। ई-रिक्शा को बढ़ावा देने एवं ऑटोरिक्शा रूट में शहर की कॉलोनियों के अन्दरूनी क्षेत्रों को भी शामिल करने की जरूरत मानी गई। प्रतिभागियों ने कहा कि शहर में सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगाए जाने के साथ चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को भी चुनावी एजेंड में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
फेक न्यूज की समस्या बहुत गंभीर रूप ले रही है। इसके कारण कई बार असत्य समाचार भी सत्य प्रतीत होने लगते है। हमे फेक न्यूज से सावधान रहने की जरूरत है। कई बार इसके माध्यम से देश के प्रतिष्ठित लोगों की छवि धूमिल करने के प्रयास भी होते है। सोशल मीडिया पर हर वर्ग सक्रिय है। ऐसे में उन्हें फेक न्यूज की पहचान कराने के लिए पत्रिका व फेसबुक की ये मुहिम सराहनीय है।
इन्द्रमल सेठिया, सीए एवं संस्थापक अध्यक्ष चित्तौडग़ढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक
………..
हर हाथ में मोबाइल आ चुका है। सभी फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय है। ऐसे में फेक न्यूज की समस्या से हर कोई पीडि़त है। हमे ये समझना होगा कि कौनसा समाचार सत्य एवं कौनसा असत्य है। इसकी पहचान कैसे हो इस बारे में यहां बहुत अच्छे तरह से बताया गया है।
सुशीला लढ़ा, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति
……………………….
वायरल होने वाली हर खबर सत्य नहीं हो सकती। कई बार ऐसे समाचार भी फेक निकलते है। हमे बिना सोचे समझे कोई भी संदेश आगे प्रसारित करने से बचना होगा। कोई संदेश हमारे पास आ रहा है तो उसकी सत्यता की जांच अवश्य करनी चाहिए। कई बार महिलाओं की छवि भी ऐसे संदेशों से बिगाडऩे का प्रयास होता है।। फेक न्यूज के खिलाफ जागरूकता की ये मुहिम निश्चित ही सकारात्मक असर करेगी।
वंदना वजीरानी, प्रबन्ध निदेशक, चित्तौडग़ढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक
……………….
राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते है। कई बार फेक न्यूज की स्थिति का सामना करना पड़ता है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम मुद्दों पर बहस करें और लोगों को अपनी बात समझाए लेकिन फेक न्यूज नहीं फैलाएं। इस मुहिम का असर समाज पर दिखेगा व फेक न्यूज पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
सुधीर जैन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी
………………….
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज निरन्तर बढ़ रही है। अफवाहों को सत्य बताने का प्रयास यहां होता है। ऐसा करने से कई बार माहौल भी खराब होता है। फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने के साथ इसके प्रति जागरूकता की जरूरत है। ये जागरूकता इस तरह के आयोजनों से ही आएगी।

अहसान पठान, कांग्रेस जिला प्रवक्ता
…………….
हमारे सामने वर्तमान में फेक न्यूज बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे सोशल मीडिया की विश्वसनीयता घटी है। लोग कोई भी वायरल होते संदेश पर तब तक विश्वास नहीं करते जब तक उसे समाचार पत्र या टीवी चैनल पर नहीं देख लेते। हमे फेक न्यूज को पहचान करने के साथ उसे फॉरवर्ड करने से भी बचना होगा। पत्रिका व फेसबुक की इस मुहिम में हर वर्ग को जोड़ा जाना चाहिए।
डॉ. प्रहलाद शर्मा, शिक्षाविद्
……….
फेंक न्यूज से रहे सतर्क
कार्यक्रम में शिक्षाविद् जितेश श्रीवास्तव, कांग्रेस शहर प्रवक्ता राजेश सोनी, जनचेतना मंच के नंदकिशोर पारीक, दीपक दाधीच, विधि छात्रा कनिष्का चुण्डावत, अधिवक्ता मदन गिरी आदि ने भी पत्रिका के इस अभियान की सराहना की। उन्होंने फेक न्यूज के प्रति सावधान रहते हुए ऐसे संदेशों से दिग्भ्रमित नहीं होने का आह्वान किया।
……………..
ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा मीडिया जिला सह संयोजक मनोज पारीक, पैरालीगल वालटियर्स प्रियंका अग्रवाल, रूचिका सोमानी, सागर गांधी, दीपक राजोरा, योगेश व्यास, योगेश शर्मा, भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक हितेश कटारिया, चित्तौडग़ढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक जेपी जोशी आदि ने भी सहभागिता की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो