script

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम योगी का पुतला राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठे

locationचित्रकूटPublished: Feb 12, 2019 05:01:04 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम योगी का पुतला राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठे

chitrakoot

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम योगी का पुतला राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठे

चित्रकूट. प्रयागराज रवाना होने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद सपाइयों में उबाल आ गया। पार्टी कार्यकर्ता इसे योगी सरकार की तानाशाही बताते हुए सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए। जनपद में प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ता मिर्जापुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए और सीएम योगी का पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि योगी सरकार समाजवादियों की आवाज दबाना चाहती है लेकिन समाजवादी डरने व दबने वाले नहीं हैं सरकार के इस तानाशाहीपूर्ण रवैये से।

भड़क उठे सपा कार्यकर्ता


प्रयागराज रवाना होने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। जनपद मुख्यालय स्थित मिर्जापुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पार्टी जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि ये कदम सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है और भाजपा का डर भी। छात्रों नौजवानों के बीच अखिलेश यादव की लोकप्रियता से घबड़ाई सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया और इलाहाबाद नहीं जाने दिया गया लेकिन इससे समाजवादी कार्यकर्ता डर जाएंगे या इस तानाशाही की वजह से दब जाएंगे यदि सरकार ऐसा सोचती है तो ये उसकी गलतफहमी है।
पुलिस से झड़प

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई. आक्रोशित सपा कार्यकर्ता लगातार सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यकर्ताओं के जाम लगाने से काफी देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो